ब्रेकिंग
पटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर

एक करोड़ की रंगदारी मांगने का केस दर्ज होने पर भड़के पप्पू यादव : बोले- SC की निगरानी में जांच करा लो : जो दोषी हो उसे फांसी दे दो

PATNA : पूर्णिया से निर्दलीय चुनाव जीतने के महज छह दिन बाद ही एक करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए एक फर्नीचर कारोबारी ने पप्पू यादव और उनके करीबी के खिलाफ केस दर्ज करा दिय

एक करोड़ की रंगदारी मांगने का केस दर्ज होने पर भड़के पप्पू यादव : बोले- SC की निगरानी में जांच करा लो : जो दोषी हो उसे फांसी दे दो
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : पूर्णिया से निर्दलीय चुनाव जीतने के महज छह दिन बाद ही एक करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए एक फर्नीचर कारोबारी ने पप्पू यादव और उनके करीबी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है। रंगदारी का केस दर्ज होने के बाद पप्पू यादव भड़क गए और कहा है कि साजिश के पीछे जो लोग हैं, हम उन्हें बेनकाब करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में पूरे मामले की जांच कराई जाए और जो दोषी हो उसे फांसी की सजा दी जाए।


दरअसल, पूर्णिया के नवनिर्वाचित सांसद पप्पू यादव के खिलाफ थाने में केस दर्ज हुआ है। पप्पू यादव के करीबी अमित यादव के खिलाफ भी मुफस्सिल थाना में केस दर्ज कराया गया है। दोनों के ऊपर फर्नीचर कारोबारी से रंगदारी मांगने का आरोप है। कारोबारी ने पप्पू यादव और अमित यादव पर आरोप लगाया है कि दोनों ने पिछले साल दुर्गापूजा के दौरान उनसे रंगदारी की मांग की थी। 


कोरोबारी ने यह भी आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव के दौरान विगत 5 अप्रैल को फोन पर फिर से रंगदारी की मांग की गई। कारोबारी ने पप्पू यादव और उनके करीबी अमित यादव पर एक करोड़ रंगदारी नहीं देने पर पूर्णिया छोड़कर जाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। इस मामले में पप्पू यादव की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।


एक करोड़ की रंगदारी मांगने का केस दर्ज होने पर पप्पू यादव का रिएक्शन सामने आया है। पप्पू यादव ने एक्स पर लिखा है, ``देश प्रदेश की राजनीति में मेरे बढ़ते प्रभाव और आम लोगों के बढ़ते स्नेह से परेशान लोगों ने आज पूर्णिया में घृणित षड्यंत्र रचा है। एक अधिकारी और विरोधियों की इस साज़िश को पूर्ण रूप से  हम बेनक़ाब करेंगे। सुप्रीम कोर्ट के अधीन इसकी निष्पक्ष जांच करवाई जाय, जो दोषी हो उसे फांसी दे दें”