ब्रेकिंग
भ्रष्ट कार्यपालक पदाधिकारी के ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के केस में तीन ठिकानों पर रेड✦‘रील बनानी है तो थिएटर जॉइन करें’, स्कूल में वीडियो बनाने वाले शिक्षकों को शिक्षा मंत्री की सख्त चेतावनी✦लड्डू के लिए Gen Z का अनोखा आंदोलन, सड़कों पर उतरे सैकड़ों छात्र, सोशल मीडिया पर बनी 'लड्डू जनता पार्टी'✦21 नवंबर को बिहार आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दौरे को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर NDA की बड़ी बैठक✦दिवाली-छठ को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, इस दिन तक डॉक्टरों-स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टी पर रोक; 24 घंटे एक्टिव रहेंगे कंट्रोल रूम✦भ्रष्ट कार्यपालक पदाधिकारी के ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के केस में तीन ठिकानों पर रेड✦‘रील बनानी है तो थिएटर जॉइन करें’, स्कूल में वीडियो बनाने वाले शिक्षकों को शिक्षा मंत्री की सख्त चेतावनी✦लड्डू के लिए Gen Z का अनोखा आंदोलन, सड़कों पर उतरे सैकड़ों छात्र, सोशल मीडिया पर बनी 'लड्डू जनता पार्टी'✦21 नवंबर को बिहार आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दौरे को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर NDA की बड़ी बैठक✦दिवाली-छठ को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, इस दिन तक डॉक्टरों-स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टी पर रोक; 24 घंटे एक्टिव रहेंगे कंट्रोल रूम

ED की रेड पर भड़की RJD ने BJP को चेताया, कहा- आज जो कर रहे हैं.. कल उनके साथ भी वही होगा

PATNA: रेलवे में नौकरी देने के बदले जमीन लेने के मामले में लालू-राबड़ी और मीसा भारती से CBI की पूछताछ के बाद ED ने अपना शिकंजा कस दिया है। पटना और दिल्ली समेत देश में अगल-अलग शहरों

ED की रेड पर भड़की RJD ने BJP को चेताया, कहा- आज जो कर रहे हैं.. कल उनके साथ भी वही होगा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: रेलवे में नौकरी देने के बदले जमीन लेने के मामले में लालू-राबड़ी और मीसा भारती से CBI की पूछताछ के बाद ED ने अपना शिकंजा कस दिया है। पटना और दिल्ली समेत देश में अगल-अलग शहरों में ED की टीम ने एकसाथ छापेमारी की है। पटना में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के करीबी पूर्व विधायक अबु दोजाना के घर और ऑफिस में ईडी की टीम सुबह से ही छापेमारी कर रही है। वहीं लालू प्रसाद की बेटियों और दिल्ली में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के आवास पर भी ईडी की टीमें पहुंची हैं। ईडी की इस कार्रवाई को लेकर आरजेडी नेताओं में गहरी नाराजगी देखी जा रही है। आरजेडी सांसद मनोज झाने ने कहा है कि CBI और ED मजबूर हैं। सीबीआई और ईडी दूसरे की स्क्रिप्ट पर काम करती हैं। मनोज झा ने भाजपा को चेताया कि जब BJP  सत्ता में नहीं होगी तब उनके साथ भी यही होगा।


आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा कि बीजेपी ने ईडी और सीबीआई जैसे संस्थाओं के चरित्र को इतना धूमिल कर दिया है कि लोगों का विश्वास इन संस्थाओं से उठता जा रहा है। ईडी हो या सीबीआई दूसरे की लिखी स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। लालू प्रसाद की बेटियों और खुद डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के घर सर्च कर आखिर ईडी क्या हासिल करना चाह रही है। बिहार में सरकार से बेदखल होने की टीस बीजेपी को है। बीजेपी और ईडी के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से यह सारा खेल चल रहा है। 


उन्होंने कहा कि बीजेपी और केंद्र की सरकार को जो करना है कर ले लालू प्रसाद हिलने वाले नहीं हैं। इतनी परेशानियों के बावजूद लालू प्रसाद विरोधियों के सामने अडिग होकर खड़े हैं। केंद्र की बीजेपी सरकार ने विपक्ष के किसी नेता को नहीं छोड़ा, कल जब बीजेपी सत्ता में नहीं होगी तो उसके साथ भी इसकी पुनरावृति हो सकती है। राजनीतिक लड़ाई को राजनीतिक तरीके से लड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि ईडी और सीबीआई का खेल बहुत हो गया, अब तो लोग ईडी और सीबीआई पर हंसते हैं। कम से कम केंद्र सरकार इन संस्थाओं का माखौल उड़ने से बचा ले और इनको स्क्रिप्ट देना बंद करे।

टैग्स