ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

दिवंगत सुशील मोदी के परिजनों से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

PATNA: BJP के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिवंगत सुशील कुमार मोदी के परिजनों से मिलने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना के राजेन्द्र नगर स्थित आवास पर पहुंचे। दिवंगत स

दिवंगत सुशील मोदी के परिजनों से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: BJP के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिवंगत सुशील कुमार मोदी के परिजनों से मिलने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना के राजेन्द्र नगर स्थित आवास पर पहुंचे। दिवंगत सुशील मोदी के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 


बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय बिहार दौरे पर सोमवार की शाम पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और अन्य बीजेपी नेताओं ने उनका स्वागत किया। पटना एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधे राजेन्द्र नगर स्थित बीजेपी के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम दिवंगत सुशील कुमार मोदी के आवास पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। 


इसके बाद प्रधानमंत्री बीजेपी प्रदेश कार्यालय के लिए रवाना हुए। जहां चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ उन्होंने बैठक की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर बिहार बीजेपी के नेताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी समेत बीजेपी के तमाम बड़े नेता और चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य मौजूद रहे। बैठक में पीएम मोदी पांच चरण के संपन्न हो चुके चुनाव का फीडबैक ली और अगले दो चरण के चुनाव को लेकर पार्टी पदाधिकारियों को जरूरी चुनावी टिप्स दिये।


प्रदेश कार्यालय में बैठक करने के बाद प्रधानमंत्री राजभवन के लिए रवाना हुए। राजभवन में रात्रि विश्राम करने के बाद मंगलवार को वह सीवान के लिए रवाना हो जाएंगे, जहां पीएम मोदी चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री पूर्वी चंपारण में चुनावी रैली करेंगे। सीवान में वह जेडीयू उम्मीदवार विजय लक्ष्मी कुशवाहा के लिए वोट मांगेंगे जबकि महाराजगंज में पार्टी प्रत्याशी जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के लिए वोट की अपील करेंगे जबकि पूर्वी चंपारण में राधामोहन सिंह के लिए चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।दिवंगत सुशील मोदी के परिजनों से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलिदिवंगत सुशील मोदी के परिजनों से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलिदिवंगत सुशील मोदी के परिजनों से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलिदिवंगत सुशील मोदी के परिजनों से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

दिवंगत सुशील मोदी के परिजनों से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि


टैग्स