ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

दिल्ली से पटना पहुंचने पर उपेंद्र कुशवाहा का जोरदार स्वागत, बोले..बिहार में फिर से बनेगी एनडीए की सरकार

PATNA: राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा बुधवार को दिल्ली से पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उपेंद्

दिल्ली से पटना पहुंचने पर उपेंद्र कुशवाहा का जोरदार स्वागत, बोले..बिहार में फिर से बनेगी एनडीए की सरकार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा बुधवार को दिल्ली से पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उपेंद्र कुशवाहा ने पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हम सभी दलों के नेताओं का धन्यवाद देते हैं जिन्होंने हमें यहां से राज्यसभा में भेजा है। अब हम लोग मिलकर मजबूती से काम करेंगे। 


 बिहार विधानसभा चुनाव में सीटों के नए फार्मूले को लेकर अपने बयान पर वो आज भी कायम हैं। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि निश्चित तौर पर लोकसभा में जो हो गया वह हो गया उस अनुभव को लेकर विधानसभा में एनडीए एक साथ मजबूती से चुनाव लड़ेगी और जीतेगी। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी। 


उपेंद्र कुशवाहा ने आरक्षण पर विदेश में दिये राहुल गांधी के बयान पर कहा कि यह लोग आरक्षण के कभी हितैषी नहीं रहे हैं। हमेशा विरोधी रहे हैं। विदेश जाकर राहुल गांधी ने जो कुछ बोला उस पर अब लालू यादव और तेजस्वी यादव क्या करेंगे?




टैग्स