ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

दिल्ली AIIMS में चेकअप के बाद पटना लौटे सुशील मोदी, गले में कैंसर होने की बात आई सामने

PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी बुधवार को दिल्ली से पटना लौट आए हैं। वह दिल्ली एम्स में अपना चेकअप कराने गये थे। जहां उनके गले में कैंसर होने की बात सामने आई है।

दिल्ली AIIMS में चेकअप के बाद पटना लौटे सुशील मोदी, गले में कैंसर होने की बात आई सामने
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी बुधवार को दिल्ली से पटना लौट आए हैं। वह दिल्ली एम्स में अपना चेकअप कराने गये थे। जहां उनके गले में कैंसर होने की बात सामने आई है। पटना एयरपोर्ट पर उन्हें व्हील चेयर पर गाड़ी तक लाया गया। पटना एयरपोर्ट पर कार्यकर्ता समेत परिवार के लोग भी मौजूद थे। इससे पहले सुशील मोदी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इस बात की जानकारी दी थी कि वह पिछले छह महीने से कैंसर से पीड़ित हैं। 


इस बार लोकसभा चुनाव से उन्होंने खुद को अलग रखने का एलान भी किया है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि लोकसभा चुनाव में वह अपनी पार्टी भाजपा को मदद के नाम पर कुछ नहीं कर पाएंगे। वह पिछले छह महीनो से कैंसर से पीड़ित हैं।


सुशील कुमार मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि "पिछले 6 माह से मैं कैंसर से संघर्ष कर रहा हूं। उन्होंने एक्स पर बताया कि मुझे लगा कि लोगों को बताने का समय आ गया है। लोकसभा चुनाव में मैं कुछ नहीं कर पाऊंगा। पीएम नरेन्द्र मोदी को मैंने सब कुछ बता दिया है। उन्होने लिखा है कि वे अपने देश, बिहार और अपनी पार्टी के प्रति सदा आभारी और समर्पित रहेंगे।