ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

सीएम नीतीश और ललन सिंह से मिले आरसीपी सिंह, राज्यसभा उम्मीदवारी को लेकर कयास हुई तेज

PATNA: केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। इस दौरान JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन से भी मिले। करीब पौन घंटे तक तीनों नेताओं के बीच बातचीत हुई।

सीएम नीतीश और ललन सिंह से मिले आरसीपी सिंह, राज्यसभा उम्मीदवारी को लेकर कयास हुई तेज
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। इस दौरान JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन से भी मिले। करीब पौन घंटे तक तीनों नेताओं के बीच बातचीत हुई। राज्यसभा के नामांकन से पहले यह मुलाकात हुई है। ऐसे में राज्यसभा उम्मीदवारी को लेकर कयास तेज होता दिख रहा है। 


जदयू से राज्यसभा की उम्मीदवारी को लेकर चल रहे कयासों के बीच केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह गुरुवार की देर शाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह से मिले। हालांकि इस मुलाकात के संबंध में कुछ भी बताने से आरसीपी सिंह ने इनकार कर दिया। आरसीपी सिंह पौने एक घंटे तक मुख्यमंत्री आवास में रहे और इस दौरान उनकी मुलाकात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से हुई। ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि राज्यसभा की उम्मीदवारी को लेकर उनकी यह मुलाकात हुई है। 


आरसीपी सिंह के मुख्यमंत्री आवास पहुंचने के कुछ देर बाद जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी मुख्यमंत्री से मिलने सीएम आवास पहुंच गये। इस दौरान तीनों नेताओं के बीच बातचीत हुई। करीब पौन घंटे बाद आरसीपी सिंह सीएम आवास से निकल गये। लेकिन इस दौरान मीडिया के सवालों के जवाब देने से वे बचते दिखे। 


बता दें कि गुरूवार को राष्ट्रीय जनता दल ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने दोनों प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। राजद की तरफ से लालू की बड़ी बेटी मीसा भारती और राजद के वरिष्ठ नेता फैयाज अहमद उम्मीदवार बनाए गये हैं जो कल यानि शुक्रवार को नामांकन दाखिल करेंगे। कल करीब साढ़े 11 बजे दोनों उम्मीदवार पर्चा भरेंगे।


राजद के ऐलान के बाद ऐसी चर्चा हो रही है कि अगले एक-दो दिनों में जदयू भी अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा करेगी। इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अधिकृत किया गया है।  जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने भी कहा था कि राज्यसभा उम्मीदवार का नाम पर फैसला मुख्यमंत्री को लेना है।