ब्रेकिंग
Bihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्ट

सेंट्रल हॉल में NDA संसदीय दल की बैठक शुरू : PM मोदी के आते ही तालियों की गड़गड़ाहट से हुआ स्वागत

DESK : लोकसभा चुनाव में एनडीए को मिले बहुमत के बाद अब नई सरकार के गठन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) संसदीय दल की बैठक शु

सेंट्रल हॉल में NDA संसदीय दल की बैठक शुरू : PM मोदी के आते ही तालियों की गड़गड़ाहट से हुआ स्वागत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : लोकसभा चुनाव में एनडीए को मिले बहुमत के बाद अब नई सरकार के गठन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) संसदीय दल की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक के बाद आज नरेंद्र मोदी सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। बताया जा रहा है कि मोदी 9 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। 


वहीं, एनडीए संसदीय दल की बैठक के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद भवन पहुंच चुके हैं। एनडीए की यह बैठक पुराने संसद भवन में हो रही है. पीएम मोदी मंच पर मौजूद हैं। उनके साथ राजनाथ सिंह, अमित शाह, चिराग पासवान, पवन कल्याण, चंद्रबाबू नायडू और जेपी नड्डा के साथ सभी सांसद और नेता भी मौजूद हैं। इसके साथ ही इस बैठक के मुख्य मंच पर अनुप्रिया पटेल, जीतन राम मांझी, चिराग पासवान, एकनाथ शिंदे, अजित पवार, नीतीश कुमारचंद्रबाबू नायडू, एचडी कुमारस्वामी, पवन कल्याण, अमित शाह, जेपी नड्डा और राजनाथ सिंह नजर आ रहे हैं। 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेंट्रल हॉल में नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू के साथ चर्चा करते हुए देखा गया। इस दौरान सेंट्रल हॉल में उनके समर्थन में नारे लगाए गए। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाषण की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आभार जताते हुए की. इस दौरान सेंट्रल हॉल मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा. नड्डा ने सांसदों के साथ-साथ राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यंमत्रियों का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ''हम प्रधानमंत्री को हार्दिक बधाई देते हैं, जिन्होंने हर पल देश की सेवा में बिताया. यही कारण है कि भारत आज इतिहास रच रहा है और एनडीए लगातार तीसरी बार बहुमत की सरकार बना रही है। ”


उधर, बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने एनडीए के नेता के तौर पर नरेंद्र मोदी के नाम का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने कहा कि पीएम ने 10 सालों में जो काम किया है, उसकी तारीफ देश और दुनिया दोनों ही जगहों पर हुई है। वहीं, राजनाथ सिंह के प्रस्ताव  का अमित शाह ने अनुमोदन किया और मोदी के नाम का समर्थन किया ।