ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

Bihar Politics: डिप्टी CM विजय सिन्हा बोले- बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने बिहार को जंगलराज से मुक्ति दिलाया

PATNA: बिहार सरकार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा(Deputy CM Vijay Sinha) ने कहा है कि हर कार्यकर्ता की इच्छा होती है कि अपनी सरकार हो. आज पार्टी कार्यालय में कार्यकर्त

Bihar Politics: डिप्टी CM विजय सिन्हा बोले- बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने बिहार को जंगलराज से मुक्ति दिलाया
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बिहार सरकार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा(Deputy CM Vijay Sinha) ने कहा है कि  हर कार्यकर्ता की इच्छा होती है कि अपनी सरकार हो. आज पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे. 

पूर्व पीएम स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर बीजेपी की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने बिहार को जंगलराज से मुक्ति दिलाया है. हालांकि अब भी मिशन पूरा नहीं हुआ है. बीजेपी का मिशन अधूरा है. विजय कुमार सिन्हा ने कहा-बिहार में भाजपा की अपनी सरकार हो, तभी हम स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को सच्ची श्रद्धांजलि दे पायेंगे.

बता दें कि पिछले सप्ताह से ही ये बखेड़ा शुरू हुआ है कि 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ओर से सीएम पद का चेहरा कौन होगा. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में कहा था कि सीएम पद का दावेदार कौन होगा ये अभी तय नहीं है. इसके बाद इस चर्चा ने जोर पकड़ी कि बीजेपी नीतीश कुमार का वही हाल करने जा रही है जैसा उसने महाराष्ट्र में एकनाथ शिन्दे का किया है. हालांकि अमित शाह के बयान पर सियासत गर्म होने के बाद बीजेपी की सफाई आयी थी. बीजेपी ने दिल्ली में कोर कमेटी की बैठक कर कहा था कि 2025 का विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जायेगा.

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि आज भी जंगलराज वाले लोग बिहार के सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ रहे हैं. आज भी उनके प्रभाव से बिहार ग्रसित है. विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की पंक्तियों को दुहराते हुए कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ताओं को हार नहीं मानूंगा, रार नहीं ठानूंगा को याद कर बिहार में अपनी सरकार बनानी चाहिये और अटल जी को सच्ची श्रद्धांजलि देनी चाहिये.




रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता