ब्रेकिंग
पटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनापटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

BJP नेताओं को Y श्रेणी की सुरक्षा दिए जाने पर JDU ने कहा- युवाओं के भविष्य की सुरक्षा ज्यादा जरूरी

PATNA: अग्निपथ स्कीम को लेकर बिहार में छात्रों के निशाने पर आए 12 बीजेपी नेताओं की सुरक्षा अब केंद्र सरकार करेगी। इनकी सुरक्षा का जिम्मा केंद्र सरकार ने उठाया है। बिहार बीजेपी

BJP नेताओं को Y श्रेणी की सुरक्षा दिए जाने पर JDU ने कहा- युवाओं के भविष्य की सुरक्षा ज्यादा जरूरी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: अग्निपथ स्कीम को लेकर बिहार में छात्रों के निशाने पर आए 12 बीजेपी नेताओं की सुरक्षा अब केंद्र सरकार करेगी। इनकी सुरक्षा का जिम्मा केंद्र सरकार ने उठाया है। बिहार बीजेपी के 12 नेताओं को Y केटगरी की सुरक्षा दी गयी है। बीजेपी नेताओं की सुरक्षा बढ़ाए जाने पर जेडीयू नेता नीरज कुमार का बयान सामने आया है। जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि उनकी सुरक्षा से ज्यादा जरूरी छात्रों के भविष्य की सुरक्षा है। युवाओं के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित हो इस दिशा में सार्थक पहल होनी चाहिए।  


दरअसल केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बीजेपी के 12 नेताओं की सुरक्षा का जिम्मा अपने ऊपर लिया है। बिहार में अग्निपथ आंदोलन के दौरान बीजेपी के नेताओं को उपद्रवियों ने निशाना बनाया था इसे देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सीआरपीएफ की सुरक्षा बीजेपी नेताओं को देने का फैसला लिया है। प्रमुख नेताओं के अलावे जिन विधायकों को सुरक्षा Y श्रेणी में लाया गया है उनमें बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल, संजीव चौरसिया, हरी भूषण ठाकुर बचौल,अररिया सांसद प्रदीप सिंह, दरभंगा सांसद गोपालजी ठाकुर, एमएलसी अशोक अग्रवाल, एमएलसी दिलीप जायसवाल, डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, संजय सरावगी, पूर्णिया विधायक विजय खेमका का नाम शामिल हैं। इन नेताओं की सुरक्षा में सीआरपीएफ लगेगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय के इस फैसले से यह साफ है कि बीजेपी के जिन नेताओं को Y कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। उनकी सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार को नीतीश सरकार के ऊपर भरोसा नहीं है।


बीजेपी नेताओं को वाई श्रेणी की सुरक्षा दिए जाने पर जेडीयू नेता नीरज कुमार ने कहा कि युवाओं के भविष्य की सुरक्षा हो इस दिशा में सार्थक पहल होनी चाहिए। देश के भविष्य को यदि मन में संशय हो गया या फिर किसी तरह की आशंका सता रही हो तो कम से कम  उनसे बात करनी चाहिए कि आखिर क्या परेशानी है। युवाओं के भविष्य की सुरक्षा का भी दायित्व सबकों है।  बिहार बीजेपी के नेताओं को Y श्रेणी की सुरक्षा केंद्र सरकार की ओर से दिये जाने पर जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा "उनकी सुरक्षा से ज्यादा जरूरी छात्रों के भविष्य की सुरक्षा है"





संबंधित खबरें