ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

BJP के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने विपक्ष को दी सलाह, कहा-बयानबाजी के बदले करें पॉलिटिक्स फॉर परफॉर्मेंस

PATNA: भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान विपक्ष को नसीहत देते हुए कहा कि यह सरकार आज गिर जायेगी,कल उनकी बन जायेगी इस तरह की टिप्पणी के बद

BJP के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने विपक्ष को दी सलाह, कहा-बयानबाजी के बदले करें पॉलिटिक्स फॉर परफॉर्मेंस
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान विपक्ष को नसीहत देते हुए कहा कि यह सरकार आज गिर जायेगी,कल उनकी बन जायेगी इस तरह की टिप्पणी के बदले अगर विपक्ष जनता के हितों को ध्यान रखकर पॉलिटिक्स फॉर परफॉर्मेंस की नीति के तहत काम करेंगी तो यह बिहार और बिहारवासियों के लिए अच्छा रहेगा।


उन्होंने कहा कि आज पुल गिरने पर जिस तरह की राजनीतिक बयानबाजी की जा रही है वह उचित नहीं है। सवाल यह नही है कि किसके कार्यकाल में पुल का टेंडर हुआ था या किसके कार्यकाल में पुल निर्माण हुआ था। सवाल यह जरूरी है कि पुल गिरने के लिए दोषी कौन है? विभाग के किन अफसरों के नेतृत्व में पुल का निर्माण हुआ। 


जिस एजेंसी को पुल निर्माण का ठेका मिला था। पुल मेंटेंस की जिम्मेवारी किनकी थी। इन पहलुओं की समीक्षा होकर दुबारा इस तरह की घटना न हो इस विषय पर गंभीर होने की जरूरत है न कि राजनीति बयानबाजी करके। राजनीतिक बयानबाजी का ही यह परिणाम है कि  हम सब बिहारवासी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हंसी मजाक के पात्र बन कर रह गए है।


उन्होंने कहा कि देश की 140 करोड़ आबादी का 10 प्रतिशत आबादी बिहार की है अत: बिना बिहार के विकास के भारत का विकास संभव नहीं है। इसलिए मुझे पूर्ण विश्वास है कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश के नेतृत्व में सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के साथ मिलकर बिहार को आर्थिक रूप से मजबूत करने की दिशा में सर्वथा उचित कदम उठाएंगे।

टैग्स