ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

भाजपा के पूर्व विधायक अनिल शर्मा कांग्रेस में शामिल, 2025 में विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए उठाया यह कदम

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। बिक्रम से 3 बार भाजपा विधायक रहे अनिल कुमार शर्मा ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। बीजेपी से पाला बदलकर वो कांग्रेस में शामिल हो ग

भाजपा के पूर्व विधायक अनिल शर्मा कांग्रेस में शामिल, 2025 में विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए उठाया यह कदम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। बिक्रम से 3 बार भाजपा विधायक रहे अनिल कुमार शर्मा ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। बीजेपी से पाला बदलकर वो कांग्रेस में शामिल हो गये हैं। रविवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। 


लोकसभा चुनाव से पहले पाला बदलने का दौर जारी है। आज बीजेपी के पूर्व विधायक अनिल शर्मा कांग्रेस में शामिल हो गये हैं। नौबतपुर में मिलन समारोह में उन्होंने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान अखिलेश सिंह सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद थे। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद भाजपा के पूर्व विधायक अनिल शर्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बिक्रम विधानसभा उनका क्षेत्र शुरू से रहा है। 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उन्होंने पार्टी बदलने का फैसला लिया है क्योंकि उन्हें 2025 में विधानसभा का चुनाव लड़ना है। उन्हें उम्मीद है कि बिक्रम से कांग्रेस पार्टी उन्हें टिकट देगी। 


बता दें कि सबसे पहले लोजपा के टिकट पर अनिल शर्मा बिक्रम के विधायक बने थे। दूसरी बार भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज की। फिर तीसरी बार भी बीजेपी की टिकट पर जीत हासिल की। वही 2015 में चौथी बार भाजपा के टिकट पर विधासभा चुनाव लड़े लेकिन हार का मुंह देखना पड़ गया। जिसके बाद फिर पांचवी बार 2020 में इसी सीट पर निर्दलीय लड़े लेकिन कांग्रेस के सिद्धार्थ सौरभ से वो चुनाव हार गये। अब वो 2025 की तैयारी में जुट गये है। उन्हें पूरा विश्वास है कि 2025 में कांग्रेस उन्हें बिक्रम से अपना उम्मीदवार बनाएगी।  


भाजपा के पूर्व विधायक अनिल शर्मा कांग्रेस में शामिल, 2025 में विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए उठाया यह कदम