ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन आज, संजय जायसवाल के नेतृत्व में कारगिल चौक पर होगा विरोध मार्च

PATNA : राफेल डील पर सुप्रीम जीत के बाद उत्साहित बीजेपी ने कांग्रेस की घेराबंदी तेज कर दी है। राफेल विमान खरीद को लेकर लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस की तरफ से लगाए गए आरोपों

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : राफेल डील पर सुप्रीम जीत के बाद उत्साहित बीजेपी ने कांग्रेस की घेराबंदी तेज कर दी है। राफेल विमान खरीद को लेकर लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस की तरफ से लगाए गए आरोपों पर बीजेपी ने हमलावर रुख अख्तियार कर लिया है। बिहार बीजेपी आज राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। बीजेपी कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी से राफेल पर दिए गए बयानों को लेकर माफी मांगने की मांग कर रही है। 

बीजेपी की तरफ से आज सभी जिला मुख्यालयों पर उसकी पार्टी के कार्यकर्ता और नेता प्रदर्शन करेंगे। राजधानी पटना में भी विरोध मार्च का आयोजन किया जाएगा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के नेतृत्व में पटना के कारगिल चौक पर प्रदेश स्तर के तमाम नेता प्रदर्शन करेंगे।

राफेल डील पर सुप्रीम कोर्ट की तरफ से क्लीन चिट मिलने के बाद बीजेपी अब इसे आधार बनाकर कांग्रेस को घेरे रखना चाहती है। बीजेपी की तरफ से लगातार यह मांग की जा रही है कि राफेल पर दिए गए अपने झूठे बयानों के लिए राहुल गांधी सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rahul Singh

FirstBihar संवाददाता