ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

BJP विधायक भागीरथी देवी ने पार्टी के तमाम पदों से दिया इस्तीफा, बोलीं.. दलित होने के कारण उपेक्षा हो रही

PATNA : भारतीय जनता पार्टी की चर्चित विधायक भागीरथी देवी ने पार्टी के तमाम पदों से इस्तीफा दे दिया है। बगहा जिले से आने वाली भागीरथी देवी ने आज पार्टी के नेताओं के ऊपर गंभीर आरोप ल

BJP विधायक भागीरथी देवी ने पार्टी के तमाम पदों से दिया इस्तीफा, बोलीं.. दलित होने के कारण उपेक्षा हो रही
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA : भारतीय जनता पार्टी की चर्चित विधायक भागीरथी देवी ने पार्टी के तमाम पदों से इस्तीफा दे दिया है। बगहा जिले से आने वाली भागीरथी देवी ने आज पार्टी के नेताओं के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं। भागीरथी देवी का कहना है कि दलित होने के कारण पार्टी के संगठन में उनकी नहीं सुनी जा रही।


भागीरथी देवी ने आज राष्ट्रीय कार्यसमिति से लेकर प्रदेश कार्यसमिति तक के तमाम पदों से इस्तीफा दे दिया है। भागीरथी देवी का आरोप है कि दो लोग मिलकर पूरे बगहा जिले में पार्टी को चला रहे हैं और इतनी पुरानी नेता होने के बावजूद उनकी एक नहीं सुनी जाती।


भागीरथी देवी की नाराजगी प्रदेश नेतृत्व से भी सामने आई है। संजय जयसवाल के बारे में भागीरथी देवी ने कहा है कि उन्हें सारे बातों की जानकारी है इसके बावजूद कोई एक्शन नहीं लिया जाता। दलित समझ कर मुझे परेशान किया जा रहा है। बगहा जिला संगठन में दूसरे दल को मदद पहुंचाने वाले नेताओं की पूछ हो रही है। बगहा जिला जब से बना है तब से उनके साथ ही अपेक्षा जारी है। इतना ही नहीं बीजेपी विधायक ने इसके साथ-साथ कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं।


भागीरथी देवी ने कहा कि मोदी जी और रामनगर की जनता भगवान हैं। आज पांच ट्रम से जनता वोट देकर हमें जीताते आ रही है। जबसे बगहा जिला बना तब से मुझे मक्खी की तरह फेंक दिया गया है। दलित समझकर एक अलग छांट दिया गया है हमें किसी काम में नहीं पूछा जाता है। चुनाव के समय भी मेरे साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। बगहा में दलित की कोई इज्जत नहीं है। बीजेपी कमिटी के द्वारा किसी तरह की इज्जत मुझे नहीं दी जाती है। हमकों कमजोर और दलित समझकर छाटा जाता है। नरेंद्र मोदी हमारे लिए भगवान है। पार्टी के लिए हम बने रहेंगे और पार्टी के लिए काम करते रहेंगे।