ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

बिहार विधानसभा उपचुनाव : VIP नहीं उतारेगी उम्मीदवार, BJP को शिकस्त देने वाले उम्मीदवार का करेगी समर्थन

PATNA : बिहार की दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। आने वाले 3 नवंबर को मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग होनी है। इ

बिहार विधानसभा उपचुनाव : VIP नहीं उतारेगी उम्मीदवार, BJP को शिकस्त देने वाले उम्मीदवार का करेगी समर्थन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बिहार की दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। आने वाले 3 नवंबर को मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग होनी है। इसी बीच विकासशील इंसान पार्टी ने बड़ा फैसला लिया है। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने घोषणा की है कि वह उपचुनाव में अपना प्रत्याशी नहीं उतारेगी। इसकी घोषणा गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने की।


देव ज्योति ने कहा कि पूर्व में पार्टी ने उपचुनाव में प्रत्याशी उतारने का निर्णय लिया था लेकिन आज सबसे बड़ी जरूरत आरक्षण को बचाए रखने की है। उन्होंने कहा कि देशभर में आरक्षण समाप्त करने की साजिश रची जा रही है, जिसे लेकर हमारी लड़ाई जारी है। वीआईपी की प्राथमिकता सत्ता नहीं संघर्ष की रही है। अभी आरक्षण छीनने की जो साजिश की जा रही है, उसकी लड़ाई लड़ना आवश्यक है। ऐसे में पार्टी ने उपचुनाव में प्रत्याशी नहीं उतारने का फैसला लिया है। 


उन्होंने कहा कि इस उपचुनाव में वीआईपी उस उम्मीदवार का समर्थन करने का फैसला लिया है, जो भाजपा प्रत्याशी को हरा सके। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि भाजपा की इस उपचुनाव में हार तय है। देव ज्योति ने संबंधित विधानसभा क्षेत्र के वीआईपी के कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे चुनाव में सभी प्रत्याशियों पर नजर बनाए रखे। उन्होंने कहा कि पार्टी जल्द ही कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श कर दोनों विधानसभा में समर्थित प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करेगी।

टैग्स