ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

विधानसभा चुनाव से पहले जनता के बीच जाएंगे तेजस्वी, खुद बताया कब से शुरू करेंगे बिहार यात्रा

PATNA: लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद अब बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी गई है। सभी दल अपने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव में पार्टी की स्थिति को ले

विधानसभा चुनाव से पहले जनता के बीच जाएंगे तेजस्वी, खुद बताया कब से शुरू करेंगे बिहार यात्रा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद अब बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी गई है। सभी दल अपने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव में पार्टी की स्थिति को लेकर फीडबैक ले रहे हैं। इसी बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने एलान कर दिया है कि विधानसभा चुनाव से पहले वह एक बार फिर जनता के बीच जाएंगे।


तेजस्वी ने कहा कि 15 अगस्त के बाद हमलोग मिलकर कार्यक्रम तय करेंगे और उसके बाद जनता के बीच में ही रहेंगे। जब से सरकार गई तो हमने विधानसभा में भी कहा था कि नीतीश कुमार ने हमको वनवास नहीं दिया है बल्कि जनता के बीच भेजने का काम किया है। तभी से लगातार हम यात्रा कर रहे हैं। सड़क मार्ग के जरिए लगातार पूरे बिहार की यात्रा की है।


तेजस्वी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान हमने 250 से ज्यादा रैलियां की। हर जगह गए और जनता के बीच रहे और 15 अगस्त के बाद लगातार जनता के बीच ही हम रहेंगे। लोगों से मुलाकात करेंगे और जनता के बीच रहकर जनता की आवाज को उठाने का काम करेंगे। 


उन्होंने कहा कि इन लोगों ने तो बिहार में आरक्षण को खत्म कर दिया, अब जो राज्य में नई बहाली निकल रही है, उसमें तो बिहार के लोगों को आरक्षण का लाभ नहीं मिलने वाला है। सत्ता में बैठे लोग मजे ले रहे हैं लेकिन हम लोग इसके खिलाफ सड़क पर आएंगे और जनता की आवाज उठाएंगे।