ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू हो, चिराग ने अपनी पार्टी की बैठक पारित किया प्रस्ताव

PATNA : लोजपा ( रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान सोमवार को देश की राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक किया। इस बैठक में उन्होंने अपने पार्टी नेताओं को एकजुट

बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू हो, चिराग ने अपनी पार्टी की बैठक पारित किया प्रस्ताव
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : लोजपा ( रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान सोमवार को देश की राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक किया। इस बैठक में उन्होंने अपने पार्टी नेताओं को एकजुटता की शपथ दिलाई। वहीं, इसी दौरान उन्होंने अपने पार्टी का प्रस्ताव भी जारी किया। इस प्रस्ताव में उन्होंने मुख्य रूप से बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। 



चिराग ने अपने प्रस्ताव में कहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा व गलत नीतियों से बिहार व बिहारी का बहुत नुकसान किए है। इसके परिणाम स्वरूप बिहार में अपराध व भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर है। उन्होंने प्रस्ताव पारित कर कहा है कि हमारी पार्टी केन्द्र सरकार से बिहार सरकार को भंग कर बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग करती है। इसके आलावा उन्होंने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) यह प्रस्ताव पारित करती है कि देश में सामाजिक व आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग से आने वाले लोगों की नियुक्ति न्यायपालिका के उच्च पदों पर हो सके, इसके लिए भारतीय न्यायिक सेवा प्रणाली को जल्द लागू किया जाए।



इसके साथ ही उन्होंने  केन्द्र सरकार व भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यह भी मांग रखी है कि हमारे नेता राम विलास पासवान जी को देश के सर्वोच्च सम्मान "भारत रत्न' से सम्मानित कर देश के करोडों कमजोरों व दलितों की अभिलाषा को पूरा करें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जल्द ही राम विलास पासवान की प्रतिमा देश के हर प्रदेश में लगाने का काम लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के द्वारा किया जाएगा।



इसके आलावा उन्होंने राष्ट्रीय युवा आयोग के गठन की मांगकी है। इसके पीछें उन्होंने अपना तर्क देते हुए कहा कि भारत की एक बड़ी आबादी युवाओं की है, आने वाले दिनों में भारत के युवा देश की ताकत बने इसके लिए युवाओं से जुड़ी हुई हर समस्या का समाधान ढूंढना होगा। इसी कारण युवाओं की बेहतर शिक्षा और विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर तलाशने के लिए लोजपा (राम विलास) केन्द्र सरकार से देश में एक राष्ट्रीय युवा आयोग के गठन की मांग करती है।