ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

बिहार में एनडीए सरकार की पहली कैबिनेट बैठक आज, इन मुद्दों पर लगेगी मुहर

PATNA : बिहार में एनडीए सरकार की आज पहली कैबिनेट बैठक है। जानकारी है कि मंत्रिमंडल का आज ही विस्तार हो सकता है। बैठक सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में सुबह 11.30 बजे शुरू होगी

बिहार में एनडीए सरकार की पहली कैबिनेट बैठक आज, इन मुद्दों पर लगेगी मुहर
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में एनडीए सरकार की आज पहली कैबिनेट बैठक है। जानकारी है कि मंत्रिमंडल का आज ही विस्तार हो सकता है। बैठक सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में सुबह 11.30 बजे शुरू होगी। इसमें डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा समेत मंत्रिमंडल के सदस्य शामिल होंगे। कैबिनेट की बैठक में बिहार विधानमंडल का सत्र बुलाए जाने के प्रस्ताव पर मुहर लगेगी। 


वहीं, मुख्यमंत्री और मंत्रियों की शपथ के बाद सत्ता पक्ष का पहला एक्शन सामने आया। विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के खिलाफ भाजपा के नंदकिशोर यादव ने अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस विधानसभा सचिव को थमा दिया। नोटिस में कहा गया है कि नई सरकार के सत्ता में आने के बाद वर्तमान अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी पर इस सभा का विश्वास नहीं रह गया है।


मालूम हो कि, नीतीश कुमार ने रविवार शाम 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और महागठबंधन सरकार में नेता प्रतिपक्ष रहे विजय सिन्हा को डिप्टी सीएम बनाया गया है। नई सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक सोमवार को सुबह 11.30 बजे होगी। 


इसके बैठक में महाधिवक्ता के मनोनयन के साथ ही सत्र आहूत करने की संभावित तिथि पर निर्णय होगा। हालांकि, 5 फरवरी से सत्र आहूत हो चुका है। अब इसे संशोधित किया जाएगा। ऐसा इसलिए कि वर्तमान स्पीकर अवध बिहारी चौधरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दिया गया है और नोटिस और सत्र के बीच 14 दिनों का गैप जरूरी है। ऐसे में सत्र 12 फरवरी या उसके बाद ही सत्र आहूत होने की संभावना है। उसके बाद जिन सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव की सूचना दी है उनको सदन में प्रस्ताव पढ़ने की अनुमति मिलती है। व्यवस्था यह है कि जिस अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है, वह कार्यवाही के दौरान अध्यक्ष की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे यानी सभा की अध्यक्षता नहीं करेंगे।