ब्रेकिंग
Bihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्माना

विधानसभा में लॉ एंड आर्डर के मुद्दे पर हंगामा, माले विधायकों को स्पीकर ने मार्शल आउट किया

PATNA : बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था और बेलगाम अपराध के मसले पर आज विधानसभा में जबरदस्त हंगामा देखने को मिला है। विधानसभा के बजट सत्र का आज अंतिम दिन है और आज सदन की कार्यवाही

विधानसभा में लॉ एंड आर्डर के मुद्दे पर हंगामा, माले विधायकों को स्पीकर ने मार्शल आउट किया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था और बेलगाम अपराध के मसले पर आज विधानसभा में जबरदस्त हंगामा देखने को मिला है। विधानसभा के बजट सत्र का आज अंतिम दिन है और आज सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाकपा माले के विधायकों ने बिहार में बेलगाम अपराध के मसले पर हंगामा शुरू कर दिया। सदन में हंगामा कर रहे विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने शांत होने के लिए कहा लेकिन जब उन्होंने स्पीकर की बात नहीं मानी तो माले विधायकों को मार्शल आउट करवा दिया गया।


विधानसभा अध्यक्ष से निर्देश मिलने के बाद सदन में मौजूद मार्शल तुरंत सक्रिय हुए और भाकपा माले विधायकों को टांग कर सदन से बाहर निकाल दिया। सदन में लगातार दूसरे दिन ऐसा नजारा देखने को मिला। इसके पहले बुधवार को एआईएमआईएम के विधायकों को मार्शल आउट किया गया था। सदन में हंगामे को लेकर स्पीकर विजय कुमार सिन्हा काफी सख्त दिख रहे हैं। प्रश्नोत्तरकाल बाधित करने वाले विधायकों के ऊपर लगातार उनकी तरफ से कार्रवाई देखने को मिली है।


विधानसभा की कार्यवाही से मार्शल आउट किए जाने के बाद भाकपा माले के विधायकों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। भाकपा माले के विधायक महबूब आलम, मनोज मंजिल समेत अन्य विधायकों का कहना है कि सत्ता पक्ष अपनी मनमानी कर रहा है। बिहार में लगातार अपराध बढ़ रहा है पटना में जेडीयू नेता की हत्या हुई दरभंगा में लगातार लूट की वारदात हो रही। अमर सेनानी वीर कुंवर सिंह के परिवार के युवक को पुलिस ने मार डाला लेकिन इन सभी घटनाओं पर सदन में आवाज बुलंद करना भारी पड़ रहा है और सच की आवाज दबाने की कोशिश की गई है।

टैग्स