ब्रेकिंग
Bihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्माना

बिहार में प्रचंड गर्मी को लेकर हाई अलर्ट, नीतीश बोले.. ये तो बहुत ज्यादा हो रहा है

PATNA : बिहार में प्रचंड गर्मी का प्रकोप जारी है और इसे लेकर सरकार के भी होश उड़े हुए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में पड़ रही प्रचंड गर्मी को लेकर हाई अलर्ट की स्थित

बिहार में प्रचंड गर्मी को लेकर हाई अलर्ट, नीतीश बोले.. ये तो बहुत ज्यादा हो रहा है
Editor
2 मिनट

PATNA : बिहार में प्रचंड गर्मी का प्रकोप जारी है और इसे लेकर सरकार के भी होश उड़े हुए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में पड़ रही प्रचंड गर्मी को लेकर हाई अलर्ट की स्थिति बताई है। नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार में जिस हिसाब से गर्मी पड़ रही है, वह बहुत ज्यादा है। आज भी सूबे के कई जिलों में पारा 44 डिग्री के ऊपर चला गया है। नीतीश कुमार ने कहा है कि स्वास्थ्य विभाग समेत आपदा प्रबंधन विभाग और सरकार के दूसरे विभागों एजेंसियों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि भीषण गर्मी की वजह से जिन दूसरी बीमारियों की आशंका बढ़ी है, उसको लेकर स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट कर दिया गया है। नीतीश कुमार ने कहा कि हर दिन में पुराने रिकॉर्ड टूट रहे हैं। अप्रैल महीने में ऐसी गर्मी किसी ने नहीं देखी थी। राज्य सरकार इसके लिए पूरी तरह से अलर्ट है नीतीश कुमार ने कहा कि प्रशासन को भी अलर्ट मोड में रखा गया है लेकिन लोगों को भी जागरूक रहने की जरूरत है। 


नीतीश कुमार ने मीडिया के साथियों से भी अपील की कि वह इस मामले में जागरूकता फैलाएं। नीतीश कुमार ने कहा कि राजनीति तो होती रहती है लेकिन फिलहाल अगले एक-दो महीने भीषण गर्मी को देखते हुए विशेष सतर्कता की जरूरत है। नीतीश कुमार ने बिहार में कोरोना संक्रमण के मामलों को लेकर भी सतर्कता बरतने की बात कही है। नीतीश कुमार ने कहा कि देश के कई हिस्सों में कोरोना के मामले फिर से बढ़े हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि किसी के आने–जाने पर रोक लगा दी जाए, इसलिए जरूरी हो जाता है कि लोग एहतियात बरतें। हमने इसके लिए पहले से ही विभागों को निर्देश दे रखा है लेकिन आम जागरूकता खत्म नहीं होनी चाहिए।