ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट विस्तार: पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह और नीतीश कुमार समेत तमाम एनडीए नेता मौजूद, मंत्रियों का शपथ ग्रहण शुरूसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीबिहार कैबिनेट विस्तार: पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह और नीतीश कुमार समेत तमाम एनडीए नेता मौजूद, मंत्रियों का शपथ ग्रहण शुरूसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्री

बिहार : BJP के मंत्री ने कहा.. अफगानिस्तान जैसा होगा भारत का हाल, जनसंख्या नियंत्रण नहीं हुआ तो पैदा होंगे तालिबानी

PATNA : अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद पूरी दुनिया हैरान है. जिस तरीके से तालिबानियों ने वहां आतंक मचाया है, वह वाकई अन्य देशों के लिए चिंता की बात है. इसी बीच बिहार स

बिहार : BJP के मंत्री ने कहा.. अफगानिस्तान जैसा होगा भारत का हाल, जनसंख्या नियंत्रण नहीं हुआ तो पैदा होंगे तालिबानी
First Bihar
3 मिनट

PATNA : अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद पूरी दुनिया हैरान है. जिस तरीके से तालिबानियों ने वहां आतंक मचाया है, वह वाकई अन्य देशों के लिए चिंता की बात है. इसी बीच बिहार सरकार के एक मंत्री ने बड़ा बयान दे दिया है. बीजेपी कोटे से नीतीश कैबिनेट में शामिल वन पर्यावरण मंत्री नीरज कुमार बबलू ने ये कह दिया है कि भारत का हाल भी अफगानिस्तान जैसा ही होने वाला है. अगर यहां जनसंख्या नियंत्रण नहीं हुआ तो यहां भी तालिबानी पैदा होंगे.


पार्टी के सहयोग कार्यक्रम में बीजेपी के दफ्तर पहुंचे बिहार सरकार के वन पर्यावरण मंत्री नीरज कुमार बबलू ने जातीय जनगणना के सवाल पर कहा कि "जातिगत जनगणना लोगों की अपनी-अपनी पसंद है. लेकिन मेरा मानना है कि जातीय जनगणना से पहले देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनना चाहिए. बिहार में और इस देश में तेजी से जनसंख्या विस्फोट हुआ है. यह धरती जनसंख्या विस्फोट के कारण दबती जा रही है. इसलिए देश में सबसे पहले जनसंख्या नियंत्रण कानून बनना चाहिए. उसके बाद जातीय जनगणना होते रहेगी."


जातीय जनगणना के सवाल पर मंत्री नीरज कुमार बबलू यहीं नहीं रुके. उन्होंने यहां तक कह दिया कि "अगर भारत में जनसंख्या का यही हाल रहा तो हमारे देश में भी तालिबानी ताकत सिर उठाएगी. भारत का हाल अफगानिस्तान जैसा हो सकता है. इसलिए सबसे पहले इस देश में जनसँख्या नियंत्रण कानून बनना चाहिए, उसके बाद जो जनगणना करना है, सरकार करे. हमें कोई आपत्ति नहीं है."


बिहार : BJP के मंत्री ने कहा.. अफगानिस्तान जैसा होगा भारत का हाल, जनसंख्या नियंत्रण नहीं हुआ तो पैदा होंगे तालिबानी


बीजेपी नेता और वन पर्यावरण मंत्री नीरज कुमार बबलू के इस विवादित बयान के बाद बिहार में सियासी पारा चढ़ गया है. विपक्षी पार्टियों के नेता नीरज कुमार बबलू के इस बयान का जोरदार विरोध कर रहे हैं. उन्होंने कहा है कि बीजेपी के नेता समाज में जहर घोलने का काम कर रहे है. इससे समाज में गलत मैसेज जाता है. 


बता दें कि नीतीश कुमार ने कहा था कि जनसंख्या नियंत्रण कानून अपनी जगह है और जो राज्य इसमें कुछ करना चाहें, यह उनका अपना अधिकार है. हमलोगों ने बिहार में जनसंख्या नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए शुरू से इसका आकलन किया. अगर पत्नियां पढ़ी होंगी तो प्रजनन दर अपने आप घटेगी. हमलोग इसी पर चल रहे हैं.



संबंधित खबरें