ब्रेकिंग
पटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनापटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

बिहार की 4 लोकसभा सीटों पर 48.23 फीसदी मतदान, वर्ष 2019 की तुलना इस बार 5 प्रतिशत कम हुआ है मतदान

PATNA : लोकसभा चुनाव के पहले चरण में बिहार की 4 लोकसभा सीटों पर चल रहा मतदान शाम 6 बजे समाप्त हो गया। पहले चरण के मतदान में औरंगाबाद, गया (सु), नवादा और जमुई (सु) संसदीय सीट

बिहार की 4 लोकसभा सीटों पर 48.23 फीसदी मतदान, वर्ष 2019 की तुलना इस बार 5 प्रतिशत कम हुआ है मतदान
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

PATNA : लोकसभा चुनाव के पहले चरण में बिहार की 4 लोकसभा सीटों पर चल रहा मतदान शाम 6 बजे समाप्त हो गया। पहले चरण के मतदान में औरंगाबाद, गया (सु),  नवादा और जमुई (सु) संसदीय सीट पर मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ था। भीषण गर्मी और लू के बीच बड़ी संख्या में मतदाता कतार में लगकर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शाम 4 बजे तक ही मतदान करने की इजाजत थी। जबकि सामान्य बूथों पर शाम 6 बजे तक मतदान हुए।  


राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक शाम 6 बजे तक बिहार की 4 सीटों पर कुल 48.23 फीसदी वोट पड़े हैं। औरंगाबाद में शाम 6 बजे तक 50, गया में 52, नवादा में 41.50 और जमुई में शाम 6 बजे तक 50 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। शाम 6 बजे तक बिहार की इन चारों सीटों पर कुल 48.23 प्रतिशत मतदान होने की सूचना है। यह वर्ष 2019 के पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में 5 फीसद कम है। 


बात 2019 के लोकसभा चुनाव की करें तो तब जमुई में 55.21 फीसद वोट पड़े थे। जबकि इस बार मात्र 50 फीसदी मतदान ही दर्ज किया गया है। वही नवादा की बात करें  तो वर्ष 2019 में वहां 49.33 प्रतिशत मतदान हुआ था। लेकिन 2024 में महज 41.50 फीसदी ही वोटिंग हुई है। इसी तरह गया में वर्ष 2019 में 56.16 फीसद मतदान हुआ था लेकिन इस बार गया में मात्र 52 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। वहीं औरंगाबाद में वर्ष  2019 के लोकसभा चुनाव में कुल 53.63 फीसद मतदान हुआ था, जो इस बार 50 फीसदी पर ही अटक गया। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव की तुलना 2024 के चुनाव में 5 फीसद कम मतदान होने की जानकारी निर्वाचन आयोग से मिली है।


बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एचआर श्रीनिवास ने बताया कि राज्य में पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। पहले चरण की वोटिंग में कुल 7903 मतदान केंद्रों पर मतदान किया गया। शाम के 6 बजे तक चारों लोकसभा क्षेत्रों में 48.23 फीसद मतदान हुआ है। जो कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के मुकाबले 5 फीसदी कम है। एचआर श्रीनिवास ने बताया कि कुछ नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में 5 पोलिंग पार्टी को ड्रॉप करने के लिए वायुसेना के हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया गया है। वहीं कुल सात मतदान केंद्रों पर वोट बहिष्कार की भी सूचना है। इन सातों मतदान केंद्रों पर न के बराबर मतदान होने की सूचना है।


राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक शाम 5 बजे तक बिहार की चार सीटों पर कुल 46.32 फीसदी वोट पड़े थे। औरंगाबाद में शाम 5 बजे तक 49.95 फीसदी, गया में  48.54 प्रतिशत, नवादा में 40.02 फीसद और जमुई में शाम 5 बजे तक 47.09 फीसद मतदान दर्ज किया गया है। शाम 5 बजे तक बिहार की इन चारों सीटों पर कुल 46.32 प्रतिशत मतदान दर्ज किये गए थे।


इससे पहले सुबह 11 बजे तक बिहार की चार लोकसभा सीटों पर कुल 16.63 फीसदी वोट पड़े थे। औरंगाबाद में सुबह 11 बजे तक 15.04 , गया में 14.50 , नवादा में 17.65 और जमुई में 19.33 फीसद मतदान हुआ था। सुबह 11 बजे तक कुल पड़े वोटों का प्रतिशत 16.63 दर्ज किया गया था। 


बता दें कि बिहार में शुक्रवार को चार लोकसभा सीटों पर मतदान की प्रक्रिया खत्म हो गई चुकी है। इस दौरान जमुई, गया, औरंगाबाद और नवादा में मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को भी मिली थी। इन सभी चारों लोकसभा सीटों पर करीब छह हजार बूथ संवेदनशील बूथ की श्रेणी में शामिल थे। इन नक्सल प्रभावित मतदान केन्द्रों और उसके आसपास सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गए थे। बिहार की चार लोकसभा सीटों पर कुल 38 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जमुई में चिराग पासवान की पार्टी से उनके जीजा अरुण भारती और आरजेडी की अर्चना रविदास के बीच सीधी टक्कर दिख रही थी।


वहीं, गया में एनडीए से जीतनराम मांझी और आरजेडी के कुमार सर्वजीत के बीच मुख्य मुकाबला देखने को मिला है। जबकि नवादा में भाजपा के विवेक ठाकुर और आरजेडी के श्रवण कुशवाहा आमने-सामने हैं। औरंगाबाद से बीजेपी के सुशील सिंह और आरजेडी के अभय कुशवाहा के बीच सीधी टक्कर है। वहीं सभी सीटों पर कई निर्दलीय उम्मीदवार भी अपना ताल ठोंकते दिखाई दिए।

टैग्स

संबंधित खबरें