ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

बिहार के मंत्री ने लालू यादव की बेटी को प्रवासी पक्षी बताया, कहा-चुनाव हारने के बाद सिंगापुर चली गईं

PATNA: गया के सर्किट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बिहार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री नीरज कुमार सिंह उर्फ नीरज बबलू ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव

बिहार के मंत्री ने लालू यादव की बेटी को प्रवासी पक्षी बताया, कहा-चुनाव हारने के बाद सिंगापुर चली गईं
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: गया के सर्किट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बिहार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री नीरज कुमार सिंह उर्फ नीरज बबलू ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बिटिया रोहिणी आचार्य पर हमला बोला। रोहिणी आचार्य को उन्होंने प्रवासी पक्षी बताया। कहा कि वो प्रवासी पक्षी की तरह हैं।


मंत्री नीरज कुमार बबलू ने कहा कि लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य चुनाव हारने के बाद सिंगापुर चली गईं हैं। वो प्रवासी पक्षी की तरह हैं। चुनाव हारने के बाद भी राजद अगर उन्हें राज्यसभा भेजने की तैयारी कर रही है, तो उनसे परिवारवाद को लेकर सवाल पूछा जाना चाहिए। राजद एक परिवार की पार्टी है और यह बात बिहार की जनता भी जानती है। अब बिहार की जनता लालू परिवार के झांसे में आने वाली नहीं है। अब कभी बिहार की जनता दोबारा उन्हें सत्ता में आने नहीं देगी। यहां की जनता फिर 90 के दशक वाला गलती नहीं करेगी। 


वही बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार एनडीए सरकार पर हमलावर हैं। सोशल मीडिया पर तेजस्वी यादव एनडीए सरकार के खिलाफ लगातार पोस्ट कर रहे हैं और बिहार सरकार पर सवाल खड़े कर रहे हैं। यह कह रहे हैं कि NDA सरकार में अपराधी बेखौफ हैं और हर रोज बिहार हत्याओं से दहल रहा है। तेजस्वी यादव के इस बयान का जवाब बिहार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री नीरज कुमार सिंह ने दिया है। मंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि तेजस्वी यादव सावधान हो जाइए। जांच आपके खिलाफ चल रहा है..जिस दिन लपेटे में आइएगा..जेल जाने के लिए तैयार रहिएगा, तब पता चलेगा कि अपराध का ग्राफ क्या होता है?


मंत्री नीरज कुमार बबलू ने आगे कहा कि जो 90 के दशक में जंगलराज पैदा किये थे। उस वक्त सरकार में डिप्टी सीएम आप ही थे। 6-6 विभाग लेकर आप बैठे हुए थे। उस समय आपको अपराध नहीं दिखाई पड़ रहा था। अपराध उनकों कही नजर नहीं आ रहा था। सब जगह उनको रामराज दिख रहा था। अब जब एनडीए की सरकार में रामराज की स्थिति बनी हुई है। अपराधी फरार हो गये है। अपराधी जेल जा रहे हैं। अपराधी मारे जा रहे हैं तब उनको अपराध दिख रहा है।


उन्होंने कहा कि 90 के दशक का तेजस्वी यादव जंगलराज याद कीजिए। 17 महीने का समय आपको बिहार की सत्ता में मिला था। उस समय का रिकॉर्ड उठाकर देखिये कि 17 महीने में कितने अपराध और लूट हुए। नीतीश जी विधानसभा में कह चुके है 17 महीने में जो विभाग में लूट हुआ है उसकी जांच चल रही है। दोषी कोई भी हो वो जेल जाएगा। तेजस्वी सावधान हो जाइए जांच आपके खिलाफ चल रहा है। जिस दिन जांच के लपेटे में आई जेल जाने के लिए तैयार रहिएगा। तब आपको पता चलेगा की अपराध का ग्राफ क्या होता है? 


जो 90 के दशक में जंगलराज पैदा किये थे सारे जंगलराज का उपाय होगा। एनडीए की सरकार का मतलब रामराज होता है यह मंगलराज है। छिटपूट घटना होती रहती है तो अपराधी जेल भी जाते है। पहले वाला शासन खत्म हो गया जब अपहरण होता था तब मुख्यमंत्री आवास में उसका फैसला होता था। एक करोड़ लेंगे कि डेढ़ करोड़ लेंगे इस पर बात होती थी। वो समय चला गया अब वो वक्त आने वाला नहीं है। अब कभी सरकार में जनता आपको नहीं आने देगी।