ब्रेकिंग
ED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाई

तेजस्वी ने 26 जुलाई को जिलाध्यक्षों की वर्चुअल मीटिंग बुलाई, चुनाव को लेकर RJD ने कर रखी है हिडन प्लानिंग

PATNA : कोरोना संक्रमण का हवाला देकर बिहार विधानसभा चुनाव टालने की मांग कर रहे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को इस बात की आशंका है कि चुनाव आयोग संक्रमण वाली परिस्थितियों के बावजूद स

FirstBihar
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA : कोरोना संक्रमण का हवाला देकर बिहार विधानसभा चुनाव टालने की मांग कर रहे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को इस बात की आशंका है कि चुनाव आयोग संक्रमण वाली परिस्थितियों के बावजूद समय पर इलेक्शन करा लेगा। आयोग की तैयारी देखते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी अब एक्टिव मोड में हैं। तेजस्वी यादव ने 26 जुलाई को अपनी पार्टी के जिलाध्यक्षों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में सभी जिलों के अध्यक्षों के अलावे जिला प्रधान महासचिव, जिला प्रवक्ता, जिला युवा अध्यक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तेजस्वी यादव के साथ जुड़ेंगे। 26 जुलाई को 12:30 बजे दोपहर से तेजस्वी यादव इस वर्चुअल मीटिंग में जुड़ेंगे। 


चुनाव टालने की मांग कर रहे राष्ट्रीय जनता दल अंदरूनी तरीके से जबरदस्त चुनावी तैयारी में हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह लगातार जिलास्तर पर पार्टी के नेताओं पदाधिकारियों के संपर्क में हैं। राष्ट्रीय जनता दल ने शुक्रवार को ही प्रमंडल और जिला प्रभारियों के साथ-साथ सह प्रभारियों की सूची जारी की है। इन सभी को बूथ लेवल पर पार्टी को मजबूत करने का जिम्मा दिया गया है। तेजस्वी यादव खुद लगातार पार्टी के पदाधिकारियों के संपर्क में है और अब उन्होंने 26 जुलाई को वर्चुअल मीटिंग बुलाई है। इतना ही नहीं तेजस्वी यादव हाल के दिनों में कई जिलों का दौरा कर चुके हैं। तेजस्वी गोपालगंज के अलावे मधुबनी और दरभंगा जा चुके हैं और वहां पार्टी कार्यकर्ताओं का मिजाज उन्होंने चुनाव के लिए एक्टिव कर रखा है। राष्ट्रीय जनता दल अपने समर्थकों के बीच लगातार जनसंपर्क अभियान सोशल मीडिया के जरिए चला रहा है। भले ही आरजेडी के पास जेडीयू की तर्ज पर कोई प्रोफेशनल टीम ना हो और ना ही वर्चुअल मीटिंग को वह लाइव करते हों लेकिन नेतृत्व और नेताओं के बीच में संवाद जारी है और इस पूरी कवायद में प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने बड़ी भूमिका निभाई है।


RJD का पूरा हिडन प्लान जानने के लिए वीडियो देखिए.. 


टैग्स