ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिसबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

विधान परिषद चुनाव में प्रशांत किशोर का जलवा: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से पीके समर्थित उम्मीदवार ने बनायी बड़ी बढ़त

PATNA: बिहार में विधान परिषद की पांच सीटों के लिए हो रहे चुनाव में प्रशांत किशोर ने अपनी धमक दिखायी है. प्रशांत किशोर ने एक सीट पर उम्मीदवार को समर्थन देने का एलान किया था. इस सीट

विधान परिषद चुनाव में प्रशांत किशोर का जलवा: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से पीके समर्थित उम्मीदवार ने बनायी बड़ी बढ़त
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में विधान परिषद की पांच सीटों के लिए हो रहे चुनाव में प्रशांत किशोर ने अपनी धमक दिखायी है. प्रशांत किशोर ने एक सीट पर उम्मीदवार को समर्थन देने का एलान किया था. इस सीट पर पीके समर्थित उम्मीदवार लगातार आगे चल रहे हैं।


सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में प्रशांत किशोर समर्थित उम्मीदवार अफाक अहमद ने बढत बनायी है. अफाक अहमद को पहले राउंड के बाद 2016 वोट मिले थे. वहीं, महागठबंधन समर्थित सीपीआई प्रत्याशी आनंद पुष्कर को 1772 वोट मिले थे।


बीजेपी के जयराम यादव तीसरे स्थान पर हैं , जिन्हें पहले राउंड में 1746 वोट मिले हैं. हालांकि आखिरी नतीजे के लिए अभी इंतजार करना होगा. अब बारी-बारी से सबसे पीछे रह रहे उम्मीदवारों को हटा कर उनकी दूसरी वरीयता के मतों की गिनती हो रही है।


बता दें कि सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में उप चुनाव हो रहा है. सीपीआई के केदार पांडेय यहां से लगातार विधान पार्षद चुने जाते थे. लेकिन उनका निधन हो गया. इससे यहां उप चुनाव हो रहा है. सीपीआई ने स्व. केदार पांडेय के पुत्र आनंद पुष्कर को ही उम्मीदवार बनाया. उन्हें महागठबंधन के तमाम दलों का समर्थन हासिल है।

टैग्स