ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बहन को मुसीबत में देख 10 सर्कुलर पहुंचे राबड़ी देवी के भाई, कहा- लालू परिवार किसी से डरने वाला नहीं

PATNA: राबड़ी आवास पर सीबीआई की हो रही रेड को लेकर आरजेडी समर्थकों के साथ साथ लागू परिवार के करीबियों में भारी नाराजगी है। बहन के घर छापेमारी की खबर सुनते ही राबड़ी देवी के बड़े भा

बहन को मुसीबत में देख 10 सर्कुलर पहुंचे राबड़ी देवी के भाई, कहा- लालू परिवार किसी से डरने वाला नहीं
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: राबड़ी आवास पर सीबीआई की हो रही रेड को लेकर आरजेडी समर्थकों के साथ साथ लागू परिवार के करीबियों में भारी नाराजगी है। बहन के घर छापेमारी की खबर सुनते ही राबड़ी देवी के बड़े भाई प्रभुनाथ यादव 10 सर्कुलर रोड पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सीबीआई की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए कहा कि बीजेपी जान चुकी है कि उनके हाथ से सत्ता जाने वाली है, इसलिए लालू परिवार को डराने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जो करना है कर ले लेकिन लालू परिवार किसी से डरने वाला नहीं है। 


राबड़ी देवी के बड़े भाई प्रभुनाथ यादव ने कहा है कि 1996 से सीबीआई लालू परिवार को परेशान कर रही है। कई बार रेड हो चुका है लेकिन सीबीआई को कुछ हासिल नहीं हो सका है। देश में बहुत से नेता हैं लेकिन सिर्फ गरीबों के नेता लालू प्रसाद और उनके परिवार के ऊपर सीबीआई रेड कर रही है। सिर्फ गरीबों के नेता के घर सीबीआई छापेमारी करने के लिए पहुंचती है। उन्होंने कहा कि रेलवे में रेल मंत्री बहाली नहीं करता है बल्कि उसके अधिकारी बहाली करते हैं। 


उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद हों या नीतीश कुमार खुद किसी को बहाल नहीं कर सकते हैं बल्कि विभाग के अधिकारी बहाली प्रक्रिया को देखते हैं। ईडी हो, आईटी हो या सीबीआई सभी मिलकर सिर्फ लालू प्रसाद और उनके परिवार को परेशान करने के लिए छापेमारी कर रहे हैं। बीजेपी अच्छी तरह से जान रही है कि सत्ता उनके हाथ से जाने वाली है और चुनाव सिर पर है ऐसे में सीबीआई के जरिय लालू परिवार को डराने की कोशिश की जा रही है।


लालू के साले और राबड़ी देवी के बड़े भाई प्रभुनाथ यादव ने कहा कि लालू प्रसाद गरीबों के नेता हैं और बिहार की जनता आज भी लालू-राबड़ी के साथ है। सीबीआई को जितना छापेमारी करना है कर ले लेकिन कोई फायदा नहीं मिलने वाला है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार चाहे जो कर ले लेकिन लालू प्रसाद और उनका परिवार किसी से डरने वाला नहीं है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता