ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बदनाम करने के लिए सब स्टिंग ऑपरेशन में लगा हैं, बोले तेजस्वी..एक जगह से ही फिक्स हो रहा एजेंडा

PATNA: एक टीवी चैनेल के स्टिंग ऑपरेशन में बिहार विधान पार्षद रामबली सिंह चंद्रवंशी ने बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर शराब पीने का आरोप लगाया। राजद के एमएलसी के स्टिंग

बदनाम करने के लिए सब स्टिंग ऑपरेशन में लगा हैं, बोले तेजस्वी..एक जगह से ही फिक्स हो रहा एजेंडा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: एक टीवी चैनेल के स्टिंग ऑपरेशन में बिहार विधान पार्षद रामबली सिंह चंद्रवंशी ने बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर शराब पीने का आरोप लगाया। राजद के एमएलसी के स्टिंग ऑपरेशन पर तेजस्वी यादव ने कहा कि मुझे बदनाम करने के लिए सब स्टिंग ऑपरेशन में लगा हुआ है। स्टिंग ऑपरेशन कीजिए ऐसा करने से कोई मना किया है क्या? किसकों बदनाम करना है यह एजेंडा एक जगह से फिक्स हो जाता है। 


तेजस्वी ने कहा कि अभी भी स्टिंग ऑपरेशन करियेगा तो फिर शराब मिलेगा। स्टिंग ऑपरेशन करने से किसी को मना थोड़े न किया है।किसी भी राज्य में चले जाइये 100 % कोई ठीक नहीं होता। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि मानवाधिकार आयोग की टीम भी एजेंडे के रूप में काम कर रही है। बीजेपी वाले ढकोसला कर रहे है। जहरीली शराब कांड को लेकर मानवाधिकार आयोग की टीम आज बिहार के छपरा पहुंची है। 


मानवाधिकार आयोग के बिहार दौरे पर तेजस्वी ने कहा कि अगर बिहार आए है तो मध्यप्रदेश गए थे क्या? एजेंडा पर यह लोग काम कर रहे हैं सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। भारत सरकार की रिपोर्ट एनसीआर की रिपोर्ट इन्होंने पार्लियामेंट में प्रस्तुत किया था। अगर आए भी है तो हरियाणा या मध्य प्रदेश क्या गए थे? बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि चार महीने पहले ये लोग कहां थे? 


जब बीजेपी सरकार में थी तो क्या कर रही थी? मानवाधिकार की टीम से यह पूछिये कि क्या अपने मन से बिहार आए हैं? मानवाधिकार आयोग की टीम एक एजेंडा के तहत बिहार आई है। इनलोगों को जो करना है करने दीजिए। असल में बीजेपी वाले लोग सरकार के कामों से घबरा गए हैं और अभी घबराहट में हैं। नौकरी के बारे में कोई बात नहीं कर रहा है। आज बिहार कैबिनेट ने 85 हजार पद सृजित किया है। हम लगातार नौकरियां दे रहे हैं। इसी बात से बीजेपी के लोग घबराए हुए है। बीजेपी आई वॉस कर रही है। 



टैग्स