ब्रेकिंग
BIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबार

अशोक चौधरी के ट्वीट पर उपेन्द्र कुशवाहा ने जतायी आपत्ति, कहा..तीर कमान से और बात जुबान से निकल जाए तो सफाई देने का क्या मतलब?

PATNA: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी के ट्वीट पर आपत्ति दर्ज करायी। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा

अशोक चौधरी के ट्वीट पर उपेन्द्र कुशवाहा ने जतायी आपत्ति, कहा..तीर कमान से और बात जुबान से निकल जाए तो सफाई देने का क्या मतलब?
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी के ट्वीट पर आपत्ति दर्ज करायी। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जिस व्यक्ति ने भी यह ट्वीट किया है और जिस तरीके से ट्वीट किया है यह निश्चित तौर पर बहुत ही गंभीर मामला है और अपमानजनक भी है। मैं इसे बहुत ही ज्यादा अपमानजनक मानता हूं।


उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मैंने अशोक चौधरी के ट्वीट को पढ़ा है। लेकिन जिस तरीके से यह ट्वीट किया गया है वह बिल्कुल आपत्तिजनक है। इसे कही से उचित नहीं कहा जा सकता है। नीतीश कुमार के बारे में कोई भी गलत तरीके से बोल नहीं सकता। नीतीश कुमार बिहार के विकास के लिए रात-दिन लगे रहते हैं लेकिन कोई व्यक्ति उनकों लेकर तंज कसे यह आपत्तिजनक और गैर मुनासिब है इससे मुझे व्यक्तिगत तौर पर ठेस पहुंची है। 


उन्होंने कहा कि अब सफाई देने से क्या मतलब कहा जाता है कि तीर कमान से निकलने के बाद वापस नहीं आती है। अशोक चौधरी ने जो भी बातें कही है वो आपत्तिजनक है उन्होंने नीतीश कुमार पर तंज कसा है। जिस वजह से अशोक चौधरी की बेचैनी बढ़ी है वो ही जाने लेकिन व्यक्तिगत रूप से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति वो टिप्पणी करें यह गलत है। ऐसा दिखाते थे कि नीतीश कुमार के बहुत करीब है लेकिन आज जो उन्होंने ट्वीट किया है उससे उनकी भेद खुल गयी है। 


अशोक चौधरी के सफाई पर उन्होंने कहा कि तीर कमान से बात जुबान से निकल जाती है तो सफाई देने का क्या मतलब?  लोगों को पता चल चुका है कि अशोक चौधरी ने क्या कहा है और किसे कहा है? वही झारखंड चुनाव लड़ने पर उन्होंने कहा कि पार्टी ने अंतिम रूप से अभी तय नहीं किया है।




टैग्स