ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

खबरदार! अगर किसी ने इसे जंगलराज कहा तो? अपराध को लेकर तेजस्वी का मोदी-नीतीश पर तीखा तंज

PATNA: बिहार में बढ़ते अपराध को मुद्दा बनाकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव केंद्र और राज्य सरकार पर लगातार हमले बोल रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से तेजस्वी सोशल मीडिया के जरिए डबल इंजन सरका

खबरदार! अगर किसी ने इसे जंगलराज कहा तो? अपराध को लेकर तेजस्वी का मोदी-नीतीश पर तीखा तंज
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में बढ़ते अपराध को मुद्दा बनाकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव केंद्र और राज्य सरकार पर लगातार हमले बोल रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से तेजस्वी सोशल मीडिया के जरिए डबल इंजन सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। तेजस्वी ने एक बार फिर अपराध को लेकर पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार पर तीखा तंज किया है।


दरअसल, बिहार में आपराधिक घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है। पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने डबल इंजन सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और सोशल मीडिया के जरिए हर दिन तीखे हमले बोल रहे हैं। तेजस्वी ने एक बार फिर सरकार पर हमला बोला है।


अखबारों में सुर्खियां बनी अपराध की घटनाओं के कटिंग को सोल मीडिया एक्स पर शेयर करते हुए तेजस्वी ने लिखा, “गोली…. गोली…. गोली…. गोली…. गोली…. यह मोदी जी और नीतीश जी द्वारा बिहार में लाया गया महा मंगलराज है। खबरदार! अगर किसी ने इसे जंगलराज कहा तो”?


बता दें कि इससे पहले रविवार की शाम तेजस्वी ने बिहार में हुए तीन दिन के आपराध का जिक्र करते हुए क्राइम बुलेटिन जारी किया था और कहा था कि बिहार में छात्र-शिक्षक, कर्मचारी-व्यापारी, किसान-मजदूर, महिला-पुरुष, बच्चे-बुज़ुर्ग कोई भी कहीं भी सुरक्षित नहीं है। सत्ता संरक्षित अपराधियों ने तांडव मचा रखा है। आपराधिक घटनाओं पर सरकार में कोई भी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।