ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

सोशल मीडिया पर अपनी पार्टी के नेताओं की बयानबाजी से मुकेश सहनी परेशान, शिकायत के लिए व्हाट्सएप नम्बर किया जारी

PATNA : विधानसभा चुनाव के पहले विकासशील इंसान पार्टी के नेताओं की तरफ से सोशल मीडिया पर की जा रही बयानबाजी में मुकेश सहनी की परेशानी बढ़ा दी है. वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी सोशल म

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : विधानसभा चुनाव के पहले विकासशील इंसान पार्टी के नेताओं की तरफ से सोशल मीडिया पर की जा रही बयानबाजी में मुकेश सहनी की परेशानी बढ़ा दी है. वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी सोशल मीडिया पर अपनी ही पार्टी के नेताओं की तरफ से की जा रही आलोचना और शिकायत को लेकर परेशान हैं. इस परेशानी से निजात पाने के लिए मुकेश सैनी ने अब एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया है.


वीआईपी अध्यक्ष मुकेश सहनी ने एक व्हाट्सएप नंबर जारी करते हुए पार्टी के नेताओं से अपील की है कि अगर उन्हें कोई समस्या या शिकायत है तो इसे लेकर वह अपनी बात व्हाट्सएप मैसेज के जरिए रख सकते हैं. मुकेश सहनी ने पार्टी के नेताओं को भरोसा दिलाया है कि वह खुद व्हाट्सएप पर भेजे गए मैसेज को पढ़कर उसका निदान करेंगे. 


मुकेश सहनी ने कहा है कि सोशल मीडिया के जरिए पब्लिक डोमेन में बयानबाजी से पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचता है अगर इन्हीं बातों को पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सही फोरम पर रखेंगे तो इसका इस्तेमाल वीआईपी को मजबूत करने के लिए किया जायेगा.