ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

अमित शाह ने किया पशुपति पारस को फोन, केंद्रीय कैबिनेट में मिल सकती है जगह

PATNA : बिहार में आज सियासी पारा ऊपर चढ़ा हुआ है. एक तरफ राष्ट्रीय जनता दल का 25 वां स्थापना दिवस तो वहीं दूसरी तरफ रामविलास पासवान की जयंती को लेकर सियासत गर्म है. लेकिन इस ब

अमित शाह ने किया पशुपति पारस को फोन, केंद्रीय कैबिनेट में मिल सकती है जगह
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में आज सियासी पारा ऊपर चढ़ा हुआ है. एक तरफ राष्ट्रीय जनता दल का 25 वां स्थापना दिवस तो वहीं दूसरी तरफ रामविलास पासवान की जयंती को लेकर सियासत गर्म है. लेकिन इस बीच सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. चिराग पासवान से बगावत कर अलग होने वाले चाचा पशुपति पारस को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फोन किया है. फर्स्ट बिहार को पक्की जानकारी मिली है कि अमित शाह ने पशुपति पारस से फोन पर बात की है. माना जा रहा है कि पशुपति पारस को केंद्रीय कैबिनेट में जगह मिल सकती है. 


जिस वक्त पशुपति पारस ने चिराग पासवान से बगावत की थी. उसी वक्त यह चर्चा थी कि उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है और अब फर्स्ट बिहार के पास या एक्सक्लूसिव जानकारी है कि थोड़ी देर पहले अमित शाह ने पशुपति पारस से फोन पर बातचीत की है. अमित शाह का फोन पहले पशुपति पारस के दिल्ली स्थित आवास पर किया गया था. लेकिन बाद में पटना में बैठे पशुपति पारस ने उनसे बातचीत की. दोनों नेताओं के बीच क्या बातचीत हुई है, यह आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आ पाया है. लेकिन चर्चा यह है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में पारस के शामिल होने को अमित शाह ने कंफर्म कर दिया है.