ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

अमित शाह के दौरे के बाद जेडीयू में सरगर्मी तेज, JDU दफ्तर के बाद CM आवास में बैठक

PATNA: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे के बाद जेडीयू में सरगर्मी तेज हो गयी है। लोकसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने अपनी-अपनी तैयारियां तेज कर दी है। पहले जेडीयू प्रदे

अमित शाह के दौरे के बाद जेडीयू में सरगर्मी तेज, JDU दफ्तर के बाद CM आवास में बैठक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे के बाद जेडीयू में सरगर्मी तेज हो गयी है। लोकसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने अपनी-अपनी तैयारियां तेज कर दी है। पहले जेडीयू प्रदेश कार्यालय में पार्टी की अहम बैठक बुलाई गई जिसमें पार्टी के तमाम विधायक, विधान पार्षद, पूर्व विधायक और पूर्व एमएलसी समेत अन्य नेता शामिल हुए। इस बैठक के बाद आज शाम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी को सीएम आवास बुलाया। 


जहां एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बैठक बुलाई गयी है। इस अहम बैठक में शामिल होने के लिए जेडीयू के तमाम बड़े नेता सीएम आवास पहुंचने लगे हैं। आगामी 24 जनवरी को कर्पूरी जयंती के आयोजन सहित कई मुद्दों पर चर्चा होगी। 


मुख्यमंत्री के साथ बैठक से पूर्व जेडीयू कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में मीटिंग हुई। इस बैठक में पार्टी के तमाम MLA , MLC , पूर्व विधायक, पूर्व विधान पार्षद, प्रमंडलीय अध्यक्ष और ज़िला अध्यक्ष शामिल हुए। इस बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा के साथ साथ आगामी 24 जनवरी को कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती के मौके पर पटना के वेटनरी कॉलेज मैदान में आयोजित होने वाली जेडीयू की बड़ी रैली की तैयारियों पर भी चर्चा हुई।