ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

लालू की बहू ऐश्वर्या ने कहा- तेजस्वी से कुछ नहीं होगा, यादव की राजनीति करते हैं मेरे लिए क्यों नहीं घर में उठाते आवाज

PATNA: राबड़ी देवी की बहू ऐश्वर्या राय ने पहली बार तेजस्वी यादव पर हमला बोला हैं. ऐश्वर्या ने कहा कि तेजस्वी यादव से कुछ होने वाला नहीं हैं. उनका घर में कुछ चलता तो वह इतने दि

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA: राबड़ी देवी की बहू ऐश्वर्या राय ने पहली बार तेजस्वी यादव पर हमला बोला हैं. ऐश्वर्या ने कहा कि तेजस्वी यादव से कुछ होने वाला नहीं हैं. उनका घर में कुछ चलता तो वह इतने दिनों से मुझे प्रताड़ित किया जा रहा है तो वह चुप क्यों हैं. कुछ क्यों नहीं बोल रहे हैं.

"राबड़ी देवी ने मुझे सिर पर मारा, बाल खींच-खींच कर मारा, धक्के मार कर घर से बाहर निकाल दिया. ये लोग मुझे मार डालेंगे" लालू परिवार की बहू की कहानी सुनिये


यादव की सिर्फ राजनीति करते हैं

ऐश्वर्या ने तेजस्वी से सवाल पूछा कि आप यादव की राजनीति करते हैं तो मैं क्या कोई दूसरी कास्ट की हूं कि आप मेरे उपर हो रहे अत्याचार पर कुछ बोल नहीं पा रहे हैं.  अपने उपर हो रहे प्रताड़ना पर ऐश्वर्या ने कई और सवाल तेजस्वी से किया हैं.

अब राबड़ी देवी के आवास में नहीं रहेगी बहू ऐश्वर्या, मारपीट के बाद ससुराल छोड़ जाएगी मायके

राबड़ी पर मारपीट का लगाया आरोप

लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय ने ससुराल वालों पर सनसनीखेज आरोप लगाया है. ऐश्वर्या ने आरोप लगाया है कि उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने उन्हें घर से धक्के देकर बाहर निकाल दिया. राबड़ी देवी के आवास के बाहर ऐश्वर्या अपनी आपबीती मीडिया के सामने बता रही हैं. ऐश्वर्या ने कहा है कि राबड़ी देवी ने अपने सुरक्षाकर्मियों से उनको जबरन धक्के देकर बाहर निकलवा दिया. राबड़ी देवी पर ऐश्वर्या ने उनका बाल खींच कर पीटने का आरोप लगाया है. बहू ऐश्वर्या ने कहा है कि राबड़ी देवी उन्हें लंबे अरसे से प्रताड़ित कर रही हैं उन्हें घर में खाने को नहीं दिया जाता और उनका मोबाइल भी राबड़ी देवी ने छीन रखा है.

कल घर छोड़कर चली गई बहू ऐश्वर्या, आज ट्विटर पर ट्रेंड होने लगा #FreeLaluYadav


टैग्स