ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

अब राबड़ी देवी के आवास में नहीं रहेगी बहू ऐश्वर्या, मारपीट के बाद ससुराल छोड़ जाएगी मायके

PATNA: अपने साथ हुई मारपीट के बाद अब तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय अब सास राबड़ी देवी के साथ उनके आवास पर नहीं रहेगी. मेडिकल कराने के बाद ऐश्वर्या फिर से राबड़ी आवास प

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA: अपने साथ हुई मारपीट के बाद अब तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय अब सास राबड़ी देवी के साथ उनके आवास पर नहीं रहेगी. मेडिकल कराने के बाद ऐश्वर्या फिर से राबड़ी आवास पिता और मां के साथ पहुंची और सुरक्षाकर्मियों को अपना सामान बाहर निकालने को कह दिया है.

मायके में रहेगी ऐश्वर्या

ऐश्वर्या ने अब अपने माता-पिता के घर जाने का फैसला कर लिया है. वह अपना समान लेने के बाद मायके चली जाएगी. ऐश्वर्या के पिता चंद्रिका प्रसाद ने कहा कि मैंने पहले ही बेटी को कहा था कि तुम यहां पर मत रहो, लेकिन वह अपने जिद में आकर पिछले विवाद के बाद भी रूकी रही. ऐश्वर्या का कहना था कि शादी इस घर में हुई है तो इसी घर में रहते हुए वह अपनी लड़ाई लड़ेगी. लेकिन आज मारपीट के बाद ऐश्वर्या अब हमलोगों के साथ रहेगी.

हॉस्पिटल में हुआ मेडिकल

मारपीट के बाद पुलिस ऐश्वर्या लेकर गर्दनीबाग हॉस्पिटल पहुंची और मेडिकल कराया. बताया जा रहा है कि ऐश्वर्या के सिर में चोट लगी हुई है. हॉस्पिटल में ऐश्वर्या के साथ उसकी बहन भी थी.


राबड़ी पर मारपीट का लगाया आरोप

लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय ने ससुराल वालों पर सनसनीखेज आरोप लगाया है. ऐश्वर्या ने आरोप लगाया है कि उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने उन्हें घर से धक्के देकर बाहर निकाल दिया. राबड़ी देवी के आवास के बाहर ऐश्वर्या अपनी आपबीती मीडिया के सामने बता रही हैं. ऐश्वर्या ने कहा है कि राबड़ी देवी ने अपने सुरक्षाकर्मियों से उनको जबरन धक्के देकर बाहर निकलवा दिया. राबड़ी देवी पर ऐश्वर्या ने उनका बाल खींच कर पीटने का आरोप लगाया है. बहू ऐश्वर्या ने कहा है कि राबड़ी देवी उन्हें लंबे अरसे से प्रताड़ित कर रही हैं उन्हें घर में खाने को नहीं दिया जाता और उनका मोबाइल भी राबड़ी देवी ने छीन रखा है.


टैग्स