ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

आज शाम थम जाएगा 5वें चरण का चुनाव प्रचार ; बिहार की 5 सीटों पर एनडीए बनाम महागठबंधन : 20 मई को होना है मतदान

PATNA : बिहार में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में नामचीन नेताओं के भाग्य का फैसला होगा। इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी, लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान,

आज शाम थम जाएगा 5वें चरण का चुनाव प्रचार ; बिहार की 5 सीटों पर एनडीए बनाम महागठबंधन : 20 मई को होना है मतदान
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में नामचीन नेताओं के भाग्य का फैसला होगा। इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी, लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की पुत्री डॉ. रोहिणी आचार्य, सांसद अजय निषाद, बिहार विधान परिषद के सभापति देवेशचंद्र ठाकुर जैसे वीवीआईपी उम्मीदवार शामिल हैं। इस चरण की सीटों पर चुनाव प्रचार शनिवार की शाम को समाप्त हो जाएगा। इस चरण में सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण एवं हाजीपुर (सु) संसदीय क्षेत्रों में मतदान 20 मई को निर्धारित है।


वहीं, इस चरण के चुनाव में बसपा ने सर्वाधिक 5 उम्मीदवार उतारे हैं। जबकि, कांग्रेस के एक, राजद के चार, जदयू के एक, भाजपा के तीन और लोजपा (आर) का एक प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। वहीं, इस चरण में सबसे अधिक 26 उम्मीदवार मुजफ्फरपुर में हैं। जबकि सीतामढ़ी, सारण और हाजीपुर में 14-14 और मधुबनी में 12 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।


इस चरण में सीतामढ़ी में जदयू के देवेशचंद्र ठाकुर के सामने राजद के पूर्व सांसद अर्जुन राय मुकाबले में हैं। वहीं, मधुबनी में भाजपा ने अपने निवर्तमान सांसद अशोक यादव को मैदान में उतारा है। जबकि उनके मुकाबले में राजद से पूर्व केंद्रीय मंत्री मो. अली अशरफ फातमी मैदान में हैं। मुजफ्फरपुर में भाजपा प्रत्याशी राजभूषण निषाद और कांग्रेस के टिकट पर उतरे पूर्व भाजपा सांसद अजय निषाद के बीच मुख्य मुकाबला है। 


इसके साथ ही सारण में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद की पुत्री रोहिणी आचार्य पहली बार चुनाव मैदान में हैं। वहां वह दो बार के सांसद भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी से मुकाबला कर रही हैं। जबकि हाजीपुर (सुरक्षित) संसदीय सीट से राजद ने फिर से पूर्वमंत्री शिवचंद्र राम को मैदान में उतारा है। जबकि यहां से एनडीए की ओर से लोजपा-आर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान अपने पिता के गढ़ को बचाने के लिए पहली बार मैदान में उतरे हैं।


उधर, पांचवें चरण के पांच संसदीय क्षेत्रों में हाजीपुर (सुरक्षित) सीट पर सर्वाधिक 19 लाख, 72 हजार, 915 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। सबसे कम 18 लाख, 790 मतदाता सारण संसदीय क्षेत्र में हैं। हालांकि इस चरण में कुल 95 लाख, 11 हजार, 186 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 49 लाख, 99 हजार, 627 पुरुष, 45 लाख, 11 हजार, 259 महिला एवं 300 थर्ड जेंडर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।