ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

आज बाढ़ को कई बड़ी सौगात देंगे CM नीतीश कुमार, विभिन्न योजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास

BARH : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बाढ़ दौरे पर जाएंगे. जहां वह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। सीएम वहां विकास कार्यों का भी जायजा लेंगे। सीएम आज बाढ़ अ

 आज बाढ़ को कई बड़ी सौगात देंगे CM नीतीश कुमार, विभिन्न योजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BARH : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बाढ़ दौरे पर जाएंगे. जहां वह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। सीएम वहां विकास कार्यों का भी जायजा लेंगे।  सीएम आज  बाढ़ अनुमंडल क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से बनी योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। अपने एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत सीएम  बाढ़, बख्तियारपुर और मोकामा का तूफानी दौरा कर सरकारी योजनाएं जनता को समर्पित करेंगे। 


सीएम नीतीश कुमार सबसे पहले बेलछी प्रखंड सह अंचल कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। उसके बाद बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन, अथमलगोला-ताजपुर सेतु के निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे। सीएम मोकामा के मरांची उप स्वस्थ्य केंद्र के नए भवन का भी उद्घाटन कर जनता को समर्पित करेंगे। इसके साथ ही  हाथीदह में डबल ट्रैक मेगा रेल ब्रिज और मोकामा-बेगूसराय सिक्स लेन पुल के निर्माण कार्यों का अवलोकन करेंगे। बाढ़ अनुमंडल में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। सीएम हवाई मार्ग से आएंगे, जिसके लिए हैलीपैड बनाया जा चुका है। 


वहीं, मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जेडीयू के नेता और कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि ने कहा कि मोकामा में 6 लेन सड़क का निर्माण और गंगा में जो 2 लेन पुल का निर्माण चल रहा है, सीएम नीतीश कुमार उसका जायजा लेंगे। कितने दिनों में कार्य को पूरा कर राज्य सरकार को सौपा जाएगा। इसको लेकर भी बातचीत होगी।