ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

20 नहीं अब 23 अगस्त को बिहार आएंगे पशुपति पारस, मुहर्रम के कारण पोस्टपोन किया दौरा

PATNA : लोजपा (पारस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस केन्द्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद पहली बार 20 अगस्त को बिहार आ

20 नहीं अब 23 अगस्त को बिहार आएंगे पशुपति पारस, मुहर्रम के कारण पोस्टपोन किया दौरा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : लोजपा (पारस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस केन्द्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद पहली बार 20 अगस्त को बिहार आने वाले थे लेकिन अब उन्होंने अपने इस दौरे को 23 अगस्त तक के लिए पोस्टपोन कर दिया है. यानी अब पशुपति पारस 20 अगस्त की बजाय 23 अगस्त को बिहार आएंगे. 


मिली जानकारी के अनुसार, 20 अगस्त को मुहर्रम की वजह से होने वाली सरकारी छुट्टी को देखते हुए पशुपति पारस ने अपने बिहार दौरे को 23 अगस्त तक के लिए पोस्टपोन किया है. बताया जा रहा है कि 23 अगस्त को पहले से निर्धारित समय के अनुसार ही कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. 


आपको बता दें कि केन्द्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद पारस का यह पहला बिहार दौरा होगा. वे एयरपोर्ट उतरने के बाद सीधे संसदीय क्षेत्र हाजीपुर के लिए रवाना होंगे. वहां वे बाढ़ से प्रभावित इलाकों का भ्रमण करेंगे तथा बाढ़ प्रभावितों के बीच चलाये जा रहे राहत कार्य और बाढ़ ग्रस्त प्रखंडों में और भी जरूरी कार्यों की समीक्षा करेंगे.