ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

पटना में वार्ड सचिवों पर हुए लाठीचार्ज की घटना की निंदा जाप नेता ने की, कहा-क्‍या लोकतंत्र में अपना हक मांगना भी गुनाह है?

PATNA: पटना के वीर चंद पटेल पथ पर बीजेपी कार्यालय के बाहर वार्ड सचिवों पर सोमवार को पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। बकाया वेतन और नौकरी स्थायी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे

पटना में वार्ड सचिवों पर हुए लाठीचार्ज की घटना की निंदा जाप नेता ने की, कहा-क्‍या लोकतंत्र में अपना हक मांगना भी गुनाह है?
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना के वीर चंद पटेल पथ पर बीजेपी कार्यालय के बाहर वार्ड सचिवों पर सोमवार को पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। बकाया वेतन और नौकरी स्थायी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे पंचायत वार्ड सचिवों पर हुए लाठीचार्ज की घटना की जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक के नेता राजू दानवीर ने कड़े शब्‍दों में निंदा की। 


राजू दानवीर ने कहा कि भारत लोकतांत्रिक देश है। लोकतंत्र में अपनी हक की मांग के लिए आवाज बुलंद करने का अधिकार सबको है, ऐसे में उनकी आवाज को दबाने के लिए लाठीचार्ज करना दुर्भाग्‍यपूर्ण है। बता दें कि पिछले 12 दिनों से बिहार के अलग-अलग जिलों से आए पंचायत वार्ड सचिव गर्दनीबाग बाग में नौकरी स्थायी करने और बकाया पैसे देने की मांग को लेकर धरना बैठे थे।


उन्होंने कहा कि क्‍या बिहार में लोगों को अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाने का कोई हक नहीं है? पंचायत वार्ड सचिवों बकाया वेतन और नौकरी स्थायी करने की मांग को लेकर बीते 15 दिनों से राजधानी पटना के गर्दनीबाग में धरने पर बैठे हैं। उनके पास खाने और ओढ़ने के लिए भोजन व कपड़े नहीं है। जब सरकार ने उनकी बात नहीं सुनी, तब वे रोड पर आए। प्रदेश में भाजपा – जदयू की सरकार है, तो वे अपनी बात उनतक पहुंचाने निकले थे, न कि किसी पार्टी के दफ्तर पर हमला करने। फिर भी उन पर ठंड में पुलिसिया दमन और वाटर कैनन चलाना गलत ही नहीं शर्मनाक है।


राजू दानवीन ने कहा कि जन अधिकार पार्टी पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध करती है। वार्ड सचिवों की मांग जायज है, इसलिए हम उनका समर्थन करते हैं। तभी जब जाप अध्‍यक्ष पप्‍पू यादव को इस घटना की जानकारी हुई, तो उनसे मिले और उनका हाल जाना। ठंड में ठिठुर रहे सचिवों के बीच कंबल का भी वितरण किया। वहीं, हमारी पार्टी ने वार्ड सचिवों की मांग को लेकर एनएच भी जाम किया, ताकि उनको उनका हक मिल सके। आगे भी जन अधिकार पार्टी वार्ड सचिवों की लड़ाई लड़ती रहेगी।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें