ब्रेकिंग
कुएं से मिला युवक का अधजला शव, शादी के बाद चल रहा था विवाद... हत्या की आशंका✦सीवान में अपराधियों का खूनी खेल, पूर्व प्रमुख पति को घेरकर मारी गोली; हालत गंभीर✦समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में 30 यात्री घायल, मौके पर मची अफरा-तफरी✦ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, दीवारों और गेट पर कालिख पोती; लिखे आपत्तिजनक नारे✦जाली नोट के नेटवर्क का भंडाफोड़: बिहार STF और जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आधा दर्जन स्मगलर अरेस्ट✦कुएं से मिला युवक का अधजला शव, शादी के बाद चल रहा था विवाद... हत्या की आशंका✦सीवान में अपराधियों का खूनी खेल, पूर्व प्रमुख पति को घेरकर मारी गोली; हालत गंभीर✦समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में 30 यात्री घायल, मौके पर मची अफरा-तफरी✦ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, दीवारों और गेट पर कालिख पोती; लिखे आपत्तिजनक नारे✦जाली नोट के नेटवर्क का भंडाफोड़: बिहार STF और जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आधा दर्जन स्मगलर अरेस्ट

पटना में महागठबंधन की चुनावी सभा, राहुल गांधी के पहुंचते ही धंसा मंच; मीसा ने हाथ थाम दिया सहारा

PATNA : लोकसभा चुनाव को लेकर अब आखरी चरण का मतदान होना बाकी है। इसको लेकर 1 जून को वोटिंग होनी है और इससे पहले काफी जोर-शोर से चुनाव प्रचार किये जा रहे हैं। अंतिम चरण में प्रचार के

पटना में महागठबंधन की चुनावी सभा, राहुल गांधी के पहुंचते ही धंसा मंच; मीसा ने हाथ थाम दिया सहारा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : लोकसभा चुनाव को लेकर अब आखरी चरण का मतदान होना बाकी है। इसको लेकर 1 जून को वोटिंग होनी है और इससे पहले काफी जोर-शोर से चुनाव प्रचार किये जा रहे हैं। अंतिम चरण में प्रचार के लिए खुद कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पटना आए हैं। राहुल को आज बिहार में तीन जगहों पर चुनावी जनसभा संबोधित करना है। ऐसे में पालीगंज में जब राहुल चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे तो अचानक से मंच ही धंस गया। 


दरअसल, पटना के पालीगंज में राहुल गांधी की सभा हो रही है। राहुल जैसे ही मंच पर पहुंचे मंच का एक हिस्सा धंस गया। उसके बाद राजद कैंडिडेट मीसा भारती ने राहुल गांधी का हाथ पकड़कर उन्हें संभाला। थोड़ी देर में सुरक्षाकर्मी भी आ गए, लेकिन राहुल ने कहा मैं ठीक हूं। उसके बाद जाकर हर कोई रिलेक्स हुआ। 


वहीं, इस जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मोदी इस बार पीएम नहीं बनेंगे। उन्होंने बताया कि एक इंटरव्यू में मोदी जी ने कहा था कि बड़े-बड़े फैसले मैं नहीं लेता परमात्मा लेते हैं। ये ऐसा ED से बचने के लिए कहते हैं। राहुल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर ED उनसे अडाणी पर सवाल करेगी।


उन्होंने कहा कि मोदी जी आप लंबे-लंबे भाषण देना बंद कीजिए आप देश को बांटने की कोशिश मत करिए। आप सबसे पहले देश और बिहार के युवाओं को ये बताइए कि आपने देश के युवाओं को कितना रोजगार दिया कितनी नौकरियां दीं? आपने 2 करोड़ रोजगार की बात की थी आपने 1 युवा को नौकरी नहीं दी। नरेंद्र मोदी कुछ भी कहे 4 जून के बाद इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने जा रही है। यह संविधान का चुनाव है। बीजेपी वालों ने कहा है कि हम इस संविधान को फाड़ कर फेंक देंगे। तेजस्वी ने बिहार में अपलोगों को रोजगार दिया। पूरे हिंदुस्तान में 30 लाख रोजगार है, वो देने का काम करेंगे।