ब्रेकिंग
कटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टकटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

पटना में भीषण सड़क हादसा : खड़ी ट्रक में हाइवा ने मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत

PATNA : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन देखने को मिलाता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों से लोगों की जान

पटना में भीषण सड़क हादसा : खड़ी ट्रक में हाइवा ने मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन देखने को मिलाता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों से लोगों की जान जाति हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा - तफरी का माहौल कयाम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, रानी तालाब के सैदाबाद चौक के पास देर रात करीब 10.30 बजे एक ट्रक खराब हो गया था. इसके बाद चालक आसपास से तीन मेकेनिकों को बुला कर लाया। चालक और तीनों मेकेनिक ट्रक को जैक पर खड़ा कर अंदर घुस कर गियर बॉक्स निकाल रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक हाइवा ने खड़े ट्रक में जोरदार ठोकर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक के नीचे लगाया गया जैक गिर गया और अंदर काम कर रहे चालक और तीनों मेकेनिक ट्रक के नीचे दब गये। घटना के वक्त एक पान गुमटी का दुकानदार भी मौजूद था, वह भी इसकी चेपट में आ गया. पांचों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। 


वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद रानीतालाब थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार गहलोत पुलिस बल के साथ पहुंचे।उन्होंने पांच शवों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिक्रम भेजा। मृतकों में ट्रक चालक की पहचान सीतामढ़ी के जगदीश्वर दास और डोरवा गांव निवासी सुखदेव यादव के पुत्र पान दुकानदार अजीत कुमार (35 वर्ष) के रूप में की गयी है। बताया जाता है कि इस सड़क पर रात बड़ी संख्या में ट्रकों का आना जाना लगा रहता है।ट्रक और हाइवा की रफ्तार भी काफी तेज होती है।


उधर, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पांचों का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।वहीं दुर्घटनाग्रस्त दोनों ट्रकों को हटाने के लिए क्रेन की मदद ली जा रही है। इस दौरान सड़क पर दोनों ओर का रास्ता जाम हो गया।