ब्रेकिंग
मां दुर्गा का पट खुलते ही मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मईया के जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका✦नवजात के सिर से उठा मां का साया, महिला कृषि अधिकारी की मौत के बाद अस्पताल पर सवाल, चेकअप के दौरान जबरन 5 स्टार रेटिंग कराने का भी आरोप✦मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर ₹2.40 लाख की ठगी, दो साल से फरार आरोपित गिरफ्तार✦गोपाल मंडल का JDU पर बड़ा हमला, बेटे के कांग्रेस में शामिल होते ही जनता दल यूनाइटेड को बताया ‘बिचौलियों की पार्टी’✦बिहार में ‘मेड इन पाकिस्तान’ लिखी चादरों की बिक्री से मचा हड़कंप, दो फेरीवालों को पुलिस ने दबोचा✦मां दुर्गा का पट खुलते ही मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मईया के जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका✦नवजात के सिर से उठा मां का साया, महिला कृषि अधिकारी की मौत के बाद अस्पताल पर सवाल, चेकअप के दौरान जबरन 5 स्टार रेटिंग कराने का भी आरोप✦मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर ₹2.40 लाख की ठगी, दो साल से फरार आरोपित गिरफ्तार✦गोपाल मंडल का JDU पर बड़ा हमला, बेटे के कांग्रेस में शामिल होते ही जनता दल यूनाइटेड को बताया ‘बिचौलियों की पार्टी’✦बिहार में ‘मेड इन पाकिस्तान’ लिखी चादरों की बिक्री से मचा हड़कंप, दो फेरीवालों को पुलिस ने दबोचा

बच्चों को बिहार बंद में कराया गया शामिल, हाथ में झंडा देकर नेताओं ने ठंड में कराया नारेबाजी

PATNA: नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में आज विपक्षी दलों ने बिहार बंद बुलाया था. लेकिन इस बंद को सफल कराने के लिए जब कार्यकर्ताओं की कमी हुई तो पार्टियों के नेताओं ने 5-6 साल क

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में आज विपक्षी दलों ने बिहार बंद बुलाया था. लेकिन इस बंद को सफल कराने के लिए जब कार्यकर्ताओं की कमी हुई तो पार्टियों के नेताओं ने 5-6 साल के उम्र के बच्चों को भी इस ठंड में सड़क पर ला दिया.

हाथ में झंडा देकर कराया नारेबाजी

नेताओं ने इस ठंड में बच्चों को हाथ में पार्टी का झंडा देकर सड़क पर ला दिया और सड़क पर नारेबाजी कराया. जिस मुद्दे पर बंद को बुलाया गया था उसके बारे में बच्चों को पता तक नहीं था. बच्चों ने कहा कि ‘’ मोदी के कारण बिहार बंद है. हमारी मांगे पूरी करो’’ के नारा लगा रहे थे. इस दौरान बंद कराने वाली पार्टियों के नेता भी साथ में थे. वह बच्चों को गाइड कर रहे थे.

विरोध में आज बिहार बंद

नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में बिहार में आज विपक्ष का बिहार बंद था. इस बंद में पप्पू यादव की पार्टी जाप, वामदल, वीआईपी समेत कई पार्टियों ने बिहार बंद कराई.  इस दौरान कई जगहों पर जाप कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की. सड़क पर चलने वाली गाड़ियों में जाप कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ के बाद आग लगाने की कोशिश की. कई जिलों में बस और ट्रेनों को भी रोका गया. जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई. वही, राजद का बिहार बंद 21 दिसंबर को होने वाला है. इसमें भी महागठबंधन के कई दल शामिल होंगे. बता दें कि इस बिल का विरोध बिहार, असम, पश्चिम बंंगाल, दिल्ली, यूपी और मिजोरम समेत कई राज्यों में हो रहा है . कई राज्यों में प्रदर्शन के नाम पर उपद्रव किया जा रहा है और विपक्ष इस पर राजनीति कर रहा है.