ब्रेकिंग
Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar News : लखीसराय में जुआरियों का पुलिस पर हमला! दारोगा का सिर फटा, महिला सिपाही समेत 6 पुलिसकर्मी घायल✦Anant Singh : अनंत सिंह की सलामती के लिए गांव में गूंज रहा सुंदरकांड, 108 लोग कर रहे पाठ; 10 नवंबर को होगा समापन, जानिए क्यों संकट में हैं मोकामा विधायक✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar News : लखीसराय में जुआरियों का पुलिस पर हमला! दारोगा का सिर फटा, महिला सिपाही समेत 6 पुलिसकर्मी घायल✦Anant Singh : अनंत सिंह की सलामती के लिए गांव में गूंज रहा सुंदरकांड, 108 लोग कर रहे पाठ; 10 नवंबर को होगा समापन, जानिए क्यों संकट में हैं मोकामा विधायक

हथियारों की शौकीन हैं पटना की मेयर कैंडिडेट, AK-47 के साथ रील्स हुआ वायरल, उठ रहे कई सवाल

PATNA: पटना की मेयर प्रत्याशी रहीं श्वेता झा का हथियारों के साथ रील्स सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। श्वेता झा मिसेज इंडिया भी रह चुकी हैं। इंस्टाग्राम रील्

हथियारों की शौकीन हैं पटना की मेयर कैंडिडेट, AK-47 के साथ रील्स हुआ वायरल, उठ रहे कई सवाल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: पटना की मेयर प्रत्याशी रहीं श्वेता झा का हथियारों के साथ रील्स सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। श्वेता झा मिसेज इंडिया भी रह चुकी हैं। इंस्टाग्राम रील्स में श्वेता अपने हाथों में AK 47 और इंसास राइफल लिए नजर आ रही हैं। हथियारों के साथ रील्स वायरल होने के बाद सवाल उठने लगे हैं कि इंसास और एके 47 जैसे हथियार आखिरकार श्वैता के पास कहां से आए हैं। 


पिछले दिनों भी श्वेता का ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद पटना के अगमकुआं थाने में बीजेपी नेत्री श्वेता झा के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था और पुलिस ने उनसे पूछताछ भी की थी। अब एक बार फिर श्वेता का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें उनके हाथों में इंसास और AK47 जैसे हथियार दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद आर्थिक अपराध इकाई ने श्वेता झा को पूछताछ के लिए बुलाया है।


बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य श्वेता झा ने पटना मेयर चुनाव में BJP प्रत्याशी के तौर पर अपनी किस्मत आजमाया था लेकिन उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था। श्वेता का जो ताजा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें वे राइफल से निशान साधते हुए दिख रही हैं, तो दूसरे वीडियो में पोज देकर रील बनाते हुए नजर आ रही हैं। पुलिस की मानें तो पूरा मामला आर्थिक अपराध इकाई के संज्ञान में है और मामले की जांच की जा रही है।


हथियारों की शौकीन हैं पटना की मेयर कैंडिडेट, AK-47 के साथ रील्स हुआ वायरल, उठ रहे कई सवाल


हथियारों की शौकीन हैं पटना की मेयर कैंडिडेट, AK-47 के साथ रील्स हुआ वायरल, उठ रहे कई सवाल


हथियारों की शौकीन हैं पटना की मेयर कैंडिडेट, AK-47 के साथ रील्स हुआ वायरल, उठ रहे कई सवाल