ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

चिराग का साथ छोड़ने वाले पारस ने अब नीतीश को दिया झटका, बोले.. पीएम पद के लिए देश में वेकेंसी नहीं है

DELHI : भतीजे चिराग पासवान को गच्चा देकर केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले पशुपति कुमार पारस ने अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी झटका दे दिया है। पशुपति कुमार पारस ने जब

चिराग का साथ छोड़ने वाले पारस ने अब नीतीश को दिया झटका, बोले.. पीएम पद के लिए देश में वेकेंसी नहीं है
Editor
3 मिनट

DELHI : भतीजे चिराग पासवान को गच्चा देकर केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले पशुपति कुमार पारस ने अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी झटका दे दिया है। पशुपति कुमार पारस ने जब लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष और अपने भतीजे चिराग पासवान के खिलाफ बगावत की थी तब यह माना गया था कि इसकी पटकथा नीतीश कुमार ने ही लिखी है। नीतीश कुमार के इशारे पर ही पशुपति पारस ने एलजेपी के 5 सांसदों को अपने साथ लेकर चिराग को झटका दे दिया। इतना ही नहीं पशुपति पारस से जब केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हुए तब यह भी चर्चा हुई कि नीतीश कुमार ने उन्हें अपने कोटे से केंद्र में मंत्री बनवाया लेकिन अब उन्हीं पशुपति पारस ने नीतीश कुमार को झटका दे दिया है।


दरअसल जनता दल यूनाइटेड के कुछ नेता बीते वक्त में लगातार यह बयान देते रहे हैं कि नीतीश कुमार पीएम मैटेरियल हैं। उपेंद्र कुशवाहा से लेकर जेडीयू के कई नेताओं ने खुले तौर पर इसे लेकर बयान दिया। उपेंद्र कुशवाहा ने यहां तक कह डाला कि नीतीश कुमार देश का नेतृत्व बखूबी कर सकते हैं। खुद को पीएम मैटेरियल बताए जाने पर नीतीश कुमार ने हाथ जोड़कर किनारा कर लिया हो लेकिन अब इस मामले में पशुपति पारस ने भी नीतीश को पीएम मैटेरियल बताने वालों को स्पष्ट जवाब दे डाला है। केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा है कि देश में प्रधानमंत्री पद के लिए कोई वैकेंसी नहीं है। देश में 2029 तक के पीएम की कुर्सी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही रहेंगे। 


स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में पशुपति कुमार पारस ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास कर रहा है। प्रधानमंत्री ने आठवीं बार लाल किले की प्राचीर से झंडोत्तोलन करने के बाद जो संदेश दिया है वह बहुत बड़ा है। पारस ने कहा है कि नरेंद्र मोदी सबसे बेहतरीन प्रधानमंत्री हैं विपक्ष के पास ना तो कोई मुद्दा है और ना ही कोई एकजुटता। एनडीए को सत्ता से हटाना सूरज को पश्चिम से निकालने जैसा होगा। विपक्ष के पास कोई सर्वमान्य नेता तक नहीं है। जब दूल्हा ही नहीं रहेगा तो बाराती कैसे सजाएंगे।