ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

पशुपति पारस ने की बड़ी घोषणा, सभी 243 सीटों पर उनकी पार्टी लड़ेगी बिहार विधानसभा चुनाव

JAMUI: जमुई पहुंचे पशुपति पारस ने CM नीतीश की मानसिक स्थिति पर सवाल उठाया। कहा कि उन्हें यह भी पता नहीं होता है कि वह ईद में शामिल हो रहे हैं या किसी और कार्यक्रम में। बिहार म

BIHAR POLITICS
पारस ने की बड़ी घोषणा
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: जमुई पहुंचे पशुपति पारस ने CM नीतीश की मानसिक स्थिति पर सवाल उठाया। कहा कि उन्हें यह भी पता नहीं होता है कि वह ईद में शामिल हो रहे हैं या किसी और कार्यक्रम में। बिहार में भ्रष्टाचार की सरकार है। वही अपने भतीजे चिराग पासवान को फिल्मी हीरो बताया। पारस ने कहा कि उनकी पार्टी सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी और जीत हासिल करेगी। वही वक्‍फ बिल पर कहा कि इसके कारण मुसलमानों में बड़ी नाराजगी है। 


जमुई में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने बड़ी घोषणा की है। जमुई के सिकंदरा में पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी 243 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला करते हुए पारस ने उनकी सरकार को भ्रष्टाचार की जननी बताया। उन्होंने कहा कि बिहार अब बीमारू राज्य बन गया है। आवास योजना से लेकर वृद्धा पेंशन तक, कोई भी काम बिना घूस लिए नहीं होता। 


पूर्व केंद्र मंत्री ने अपने भतीजे चिराग पासवान पर भी तीखा प्रहार किया है। उन्होंने चिराग को फिल्मी हीरो बताते हुए कहा कि पर्दे पर कुछ और पर्दे के बाहर कुछ और यही उनकी भूमिका है। पारस ने आरोप लगाया कि रामविलास पासवान के निधन के बाद चिराग ने अपनी बड़ी मां को अंतिम दर्शन तक नहीं करने दिया। वक्‍फ बिल को लेकर पारस ने केंद्र सरकार की आलोचना की उन्होंने कहा कि इस बिल के कारण मुसलमान में बीजेपी, जेडीयू, लोजपा और हम पार्टी के प्रति नाराजगी बड़ी है।