ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

पर्यावरण मंत्री नीरज बबलू ने फिर दी जीतन राम मांझी को आराम करने की नसीहत, बोले.. राम ही उनका बेड़ा पार लगाएंगे

PATNA : बिहार सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू ने मांझी को राजनीति से संंन्‍यास लेकर राम-राम जपने की सलाह दी थी. इसके बाद हम पार्टी के प्रवक्‍ता दानिश

पर्यावरण मंत्री नीरज बबलू ने फिर दी जीतन राम मांझी को आराम करने की नसीहत, बोले.. राम ही उनका बेड़ा पार लगाएंगे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बिहार सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू ने मांझी को राजनीति से संंन्‍यास लेकर राम-राम जपने की सलाह दी थी. इसके बाद हम पार्टी के प्रवक्‍ता दानिश रिजवान ने उनपर पलटवार किया था. उन्‍होंने कहा था कि मांझी को कुछ सलाह देने वाले नीरज सिंह बबलू कौन होते हैं ? उन्‍होंने यह भी कह दिया था कि अगर 'हम' अपने चार विधायक हटा ले तो एनडीए के ये नेता सड़क पर आकर राम-राम जपने लगेंगे.


अब एक बार फिर बिहार सरकार के मंत्री नीरज बबलू ने साफ तौर पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीता राम मांझी को आराम करने की नसीहत दी है. उन्होंने यह भी कहा कि राम ही उनका बेड़ा पार लगाएंगे. इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि अब मांझी को अगली पीढ़ी को जिम्मेदारी देनी चाहिए. अब उनके बेटे को सियासत करनी चाहिए. आगे नीरज बबलू ने कहा कि जो बातें हम के प्रवक्ता दानिश रिजवान कर रहे हैं उन्हें बखूबी समझना चाहिए कि अगर चार विधायक वह मांझी खींचते हैं तो ऐशों आराम सुमन मांझी का भी खत्म होगा. 


वहीं उपेंद्र कुशवाहा के बीफ वाले बयान पर नीरज बबलू ने कहा कि पहले बीफ खाकर जनता के बीच खुद उपेंद्र कुशवाहा जाए. जनता जो निर्णय करेगी वह फैसला सर्वमान्य होगा.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें