ब्रेकिंग
बिहार को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, इस जिले के लोग होंगे मालामाल; जानें क्या है पूरी खबरवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशबिहार को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, इस जिले के लोग होंगे मालामाल; जानें क्या है पूरी खबरवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाश

चंद्रिका राय ने समधी लालू पर बोला हमला, कहा.. ऐश्वर्या के साथ भतीजी करिश्मा को भी किया बेइज्जत

SARAN: परसा में जेडीयू उम्मीदवार चंद्रिका राय ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए लालू परिवार पर निशाना साधा. चंद्रिका ने कहा कि मेरी बेटी के साथ इनलोगों ने जो किया है उसको तो

चंद्रिका राय ने समधी लालू पर बोला हमला, कहा.. ऐश्वर्या के साथ भतीजी करिश्मा को भी किया बेइज्जत
Manish Kumar
2 मिनट

SARAN:  परसा में जेडीयू उम्मीदवार चंद्रिका राय ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए लालू परिवार पर निशाना साधा. चंद्रिका ने कहा कि मेरी बेटी के साथ इनलोगों ने जो किया है उसको तो सबने देखा है. लेकिन मेरी भतीजी को भी इनलोगों ने बेइज्जत किया. पहले करिश्मा राय को पार्टी में शामिल कराया. मेरे परिवार में कलह पैदा करने के लिए मेरे खिलाफ चुनाव में उतारने की तैयारी थी, लेकिन वोट नहीं देख टिकट नहीं दिया.

दानापुर का टिकट बेचा

चंद्रिका राय ने कहा कि करिश्मा को कहा कि दानापुर से टिकट देंगे, लेकिन रातों-रात टिकट बेच दिया. इसको भी इनलोगों ने बेईज्जत किया. यही लालू परिवार का चरित्र है. चंद्रिका राय ने कहा कि लालू और राबड़ी के राज में क्या हाल था. यह किसी को बताने की जरूरत नहीं है. जब रात में फोन की घंटी बजती थी तो मैं डर जाता था कि फिर कही मेरे क्षेत्र में तो मर्डर नहीं हुआ है. रात की बात छोड़िए शाम को चलना मुश्किल होता था. 

सड़क को लेकर लोगों का उड़ाते थे मजाक

चंद्रिका राय ने कहा कि लालू के राज में सड़क पर सिर्फ गड्ढे ही होता था. मेरे साथ लालू एक बार आए थे तो लोगों ने कहा कि सड़क खराब है तो उन्होंने कहा कि सड़क बनवा कर क्या करोंगे. कोई मारूती कार चलाना है. अरे साइकिल से ही तो चलना है. चंद्रिका राय ने कहा कि बिहार में बिजली को लेकर स्थिति खराब थी. किसी को तो पता ही नहीं चलता था कि कब बिजली आई और गई, बिजली सपना था. लेकिन नीतीश कुमार ने हर घर बिजली पहुंचाया. हमने 15 साल लालू और 15 साल नीतीश कुमार का शासन भी देखा है. डेढ़ साल आरजेडी की सरकार में मंत्री भी रहा.

टैग्स