ब्रेकिंग
गांजा पीने से मना करने पर पिता को मारी गोली, पिस्टल के बट से बेटे का फोड़ा सिर, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा ✦पटना DTO ने ई-चालान पेंडिंग रहने के बाद भी झारखंड के लिए दे दिया NOC, 1st Bihar के खुलासे के बाद 'कमिश्नर' ने NIC के अफसर से पूछा 'शो-कॉज', जिला परिवहन पदाधिकारी भी सवालों के घेरे में✦बिहार की ओर तेजी से बढ़ रहा तूफान ‘अकवान’, इन जिलों में मंडरा रहा बड़ा खतरा; IMD ने जारी किया नया अलर्ट✦नकली दवाओं पर बिहार सरकार का एक्शन! : पटना के GM रोड दवा मंडी में औषधि विभाग की रेड✦'जब हमारी गोली लगेगी ना...' सैफ अली खान को जान से मारने की मिली धमकी✦गांजा पीने से मना करने पर पिता को मारी गोली, पिस्टल के बट से बेटे का फोड़ा सिर, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा ✦पटना DTO ने ई-चालान पेंडिंग रहने के बाद भी झारखंड के लिए दे दिया NOC, 1st Bihar के खुलासे के बाद 'कमिश्नर' ने NIC के अफसर से पूछा 'शो-कॉज', जिला परिवहन पदाधिकारी भी सवालों के घेरे में✦बिहार की ओर तेजी से बढ़ रहा तूफान ‘अकवान’, इन जिलों में मंडरा रहा बड़ा खतरा; IMD ने जारी किया नया अलर्ट✦नकली दवाओं पर बिहार सरकार का एक्शन! : पटना के GM रोड दवा मंडी में औषधि विभाग की रेड✦'जब हमारी गोली लगेगी ना...' सैफ अली खान को जान से मारने की मिली धमकी

पप्पू यादव ने नेताओं की तुलना की 'कुत्ते की दुम' से, 'कुआं का मेढ़क' भी कहा

PATNA : जन अधिकार पार्टी ( लोकतांत्रिक ) के अध्यक्ष पप्पू यादव बीजेपी नेताओं पर जमकर बरसे हैं। झारखंड के दौरे पर पाकुड़ पहुंचे जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने नेताओं की बखिया उखेड़ते हु

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : जन अधिकार पार्टी ( लोकतांत्रिक ) के अध्यक्ष पप्पू यादव बीजेपी नेताओं पर जमकर बरसे हैं। झारखंड के दौरे पर पाकुड़ पहुंचे जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने नेताओं की बखिया उखेड़ते हुए बहुत आगे निकल गए। उन्होनें नेताओं की तुलना जीव-जंतुओं से कर डाली। 


पप्पू यादव सीएए-एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। बिहार से लेकर झारखंड तक पप्पू यादव विरोध की अलख जगाए हुए हैं। वे लगातार झारखंड के कई शहरों का दौरा कर वहां केन्द्र सरकार के खिलाफ आग उगल रहे हैं। पप्पू यादव के निशाने पर सीधे तौर पर पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी हैं। हालांकि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को भी खूब खरी खोटी सुना रहे हैं।


पप्पू यादव ने बीजेपी नेताओं की तुलना कुएं के मेंढ़क से की और कहा कि मुझे उम्मीद थी कि कुएं से निकलकर समुद्र में आने के बाद वे साफ-सुथरे हो जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ इसी दौरान नेताओं की फितरत बयां करते-करते 'कुत्ते की दुम' से भी उनकी तुलना कर दी।


वहीं पाकुड़ में भी पप्पू यादव ने  'जोर से बोलो आजादी , जान से प्यारी आजादी, प्यारी-प्यारी आजादी, सुन ले मोदी, सुन ले योगी, हमें चाहिए आजादी, जामिया मांगे आजादी, पीयू मांगे, एमयू  मांगे आजादी, पिछड़ा मांगे, अगड़ा मांगे आजादी, संविधान मांगे आजादी, सुन ले मोदी सुन ले योगी, तानाशाह से आजादी,हिटलरशाह से आजादी सेक्यूलर शाह से आजादी' जैसे नारे लगवाएं। 



टैग्स