ब्रेकिंग
बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..

ना मास्क.. ना सोशल डिस्टेंसिंग, बुलेट राजा बनकर बाढ़ प्रभावित इलाके में घूम रहे पप्पू यादव

DARBHANGA : पूर्व सांसद पप्पू यादव को कोरोना का डर नहीं सताता। बाढ़ प्रभावित इलाके में पीड़ितों के बीच जा रहे पप्पू यादव इन दिनों बिना मास्क के नजर आ रहे हैं। पप्पू यादव ना तो सोशल डिस्टेंसिंग का प

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

DARBHANGA : पूर्व सांसद पप्पू यादव को कोरोना का डर नहीं सताता। बाढ़ प्रभावित इलाके में पीड़ितों के बीच जा रहे पप्पू यादव इन दिनों बिना मास्क के नजर आ रहे हैं। पप्पू यादव ना तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं और ना ही कोरोना संक्रमण से बचने के अन्य उपायों का। दरभंगा पहुंचे पप्पू यादव आज बुलेट राजा बनकर घूमते रहे लेकिन संक्रमण से बचाव के नियमों की उन्होंने खूब अनदेखी की। 


बुलेट पर सवार होकर पप्पू यादव बिना मास्क और हेलमेट के दरभंगा में घूमते रहे। बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और खास बात यह है कि बुलेट पर उन्होंने अपने पीछे एक कार्यकर्ता को बैठा कर रखा। पप्पू यादव भले ही कोरोना से सचेत नहीं दिख रहे हो लेकिन उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाके में पीड़ितों की हालत देख कर सरकार को सावधान हो जाने के लिए जरूर कह दिया है।


पप्पू यादव ने नीतीश सरकार प् निशाना साधते हए कहा है कि बिहार के नेताओं और सरकारी अधिकारियों ने बाढ़ को दुधारू गाय बना दिया है। हर साल बाढ़ प्रबंधन के लिए जारी की जाने वाली करोड़ों रुपये इनके जेब जाते हैं। जिस कारण आम जनता को बाढ़ की विभीषिका का सामना करना पड़ता है। ऐसे भ्रष्ट लोगों ने आधे बिहार को लूट लिया है। पिछले 30 वर्षों में बाढ़ प्रबंधन पर किए गए खर्च तथा सिंचाई विभाग के मंत्री और इंजीनियरों के आय की जांच होनी चाहिए। इसके निष्पक्ष जांच के लिए हम एक सप्ताह के भीतर उच्च न्यायालय जाएंगे। 

टैग्स