ब्रेकिंग
खड़गे की टिप्पणी पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का पलटवार, बोले- यह बयान कांग्रेस के वैचारिक दिवालियापन को दर्शाता है✦बेगूसराय में पुलिस को देख बूढ़ी गंडक में कूदा युवक, मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी✦नहीं खत्म होगी अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता! जेडीयू नेतृत्व ने कर दी है बड़ी गलती, अब नीतीश कुमार को सामने आना होगा✦खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले- मोदी जी के पिता पर अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कीं✦ मुर्खों की टोली है कांग्रेस: खड़गे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले..जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है✦खड़गे की टिप्पणी पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का पलटवार, बोले- यह बयान कांग्रेस के वैचारिक दिवालियापन को दर्शाता है✦बेगूसराय में पुलिस को देख बूढ़ी गंडक में कूदा युवक, मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी✦नहीं खत्म होगी अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता! जेडीयू नेतृत्व ने कर दी है बड़ी गलती, अब नीतीश कुमार को सामने आना होगा✦खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले- मोदी जी के पिता पर अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कीं✦ मुर्खों की टोली है कांग्रेस: खड़गे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले..जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है

पप्पू यादव के 'प्रणाम पूर्णिया अभियान' को अपार समर्थन, गांव-गांव घूम कर लोगों से कर रहे मुलाकात

PURNEA: जन अधिकार पार्टी (लो.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव "प्रणाम पूर्णिया अभियान" के ग्यारहवें दिन पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के बड़हड़ा कोठी प्रखंड के महिखण्ड पासवान

पप्पू यादव के 'प्रणाम पूर्णिया अभियान' को अपार समर्थन,  गांव-गांव घूम कर लोगों से कर रहे मुलाकात
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURNEA: जन अधिकार पार्टी (लो.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव "प्रणाम पूर्णिया अभियान" के ग्यारहवें दिन पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के बड़हड़ा कोठी प्रखंड के महिखण्ड पासवान टोला, बढ़िया, मौजमपट्टी, गोढ़ीयारी, नाथपुर, सिरसिया, रघुवंशनगर, गौरीपुर, कल्याण कामत, दरगाह टोला, सहसोल, ऋषिदेव टोला, संथाल टोला, गोढ़ीयारी टोला आदि गांवों में जाकर आम लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं का जायजा लिया।


जाप सुप्रीमो ने दीवार बाजार स्थित राजकीयकृत बुनियादी मध्य विद्यालय मैदान में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने यहां स्थानीय खेतीहर मजदूर से मिला जिनकी दिहाड़ी महज 80 रुपया है, जब मैंने इसकी वजह पूछा तो किसानों ने बताया कि फसल के उचित दाम नहीं मिलते। यह हाल सिर्फ पूर्णिया का नहीं पूरे देश भर का है, लेकिन देश की सरकार बजट में राहत पूंजीपतियों को देती है। हम यह विश्वास दिलाते हैं कि जब हमें मौका मिलेगा तब हम किसानों और मजदूरों की समस्या का स्थाई समाधान करेंगे।


उन्होंने कहा कि औराही में राशन कार्ड बनवाने के नाम पर ढाई हजार रुपए की मांग की जाती है। मुल्किया में स्थित उच्च महाविद्यालय का भवन नहीं बना है। इसी पंचायत में वार्ड नंबर 5 के मुस्लिम टोला में सड़क निर्माण नहीं होने से लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यहां पंचायत भवन और अस्पताल भी नहीं है। इतना ही नहीं दीबरा में डिग्री कॉलेज नहीं होने से बच्चों को शिक्षा में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए हमने यह निर्णय लिया है कि हम यहां डिग्री कॉलेज की स्थापना करवाएंगे।

टैग्स