ब्रेकिंग
असिस्टेंट बैंक मैनेजर का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी, ड्यूटी से एक महीने से थे गायब; हत्या, हादसा या सुसाइड?कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोपचिनी मिल जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक्शन, राजस्व कर्मचारी सस्पेंड; डीएम ने दिए जांच के आदेशबिहार के बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्जमैरिज एनिवर्सरी के आठ दिन बाद चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत, दो शादियों की कहानी आई सामनेअसिस्टेंट बैंक मैनेजर का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी, ड्यूटी से एक महीने से थे गायब; हत्या, हादसा या सुसाइड?कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोपचिनी मिल जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक्शन, राजस्व कर्मचारी सस्पेंड; डीएम ने दिए जांच के आदेशबिहार के बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्जमैरिज एनिवर्सरी के आठ दिन बाद चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत, दो शादियों की कहानी आई सामने

Bihar Politics: ‘किस आगेश्वर-बागेश्वर की बात करते हो’ पप्पू यादव ने धीरेंद्र शास्त्री को बताया बंदर, भड़क गए गिरिराज सिंह

Bihar Politics: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को बंदर कहा है. पप्पू यादव के इस बयान पर गिरिराज सिंह ने जोरदार हमला बोला है.

Bihar Politics
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: बेगूसराय पहुंचे पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को बंदर बताया है। उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री के उस दावे को भी खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने 60 करोड़ लोगों के महाकुंभ में स्नान करने की बात कही थी। इसपर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।


दरअसल, पप्पू यादव बेगूसराय पहुंचे थे, जहां उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए वह सीएम नीतीश कुमार पर सॉफ्ट दिखे तो बीजेपी पर जमकर हमला बोला। इस दौरान जब पत्रकारों ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से जुड़ा सवाल पूछा तो वह भड़क गए। उन्होने कहा कि ने हमको तो समझ में नहीं आता है कि आप लोग किस आगेश्वर-बागेश्वर की बात करते है। ये आस्था से जुडी चीज है।


उन्होंने कहा कि जब बागेश्वर और उसके मां-बाप पैदा भी नहीं हुए थे तब से कुभ चला आ रहा है। इसको कुम्भ का क्या पता, ये लोग तो बंदर है। हम ऐसे बाबावो को बंदर कहते है जो कुछ भी बोल देता है। इसलिए हम बंदर आदि का चर्चा नहीं करते हैं। 


पप्पू ने आंकड़ें पेश करते हुए कहा कि भारत की आबादी एक सौ चालीस करोड़ की है, जिसमे 22 से 24 करोड़ लोग जैन, बुद्ध महावीर सिक्ख मुस्लिम और अम्बेडकर वादी विचारधारा के लोग है। बचे चौरासी करोड़ लोग, पांच किलो आनाज खाने वाले लोग है जिसके पास पैसा नहीं होता है। उसमे से अगर एक करोड़ लोग चला भी गया तो कौन सी बड़ी बात हो गई। अगर बदनाम हुआ है तो इन्हीं बाबाओ के आतंक के कारण।


इस संबंध में जब बेगूसराय के बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जिसको जो मन होता है बोलता है, बोलने वालों को अपनी समझ होनी चाहिए। धीरेंद्र शास्त्री एक सनातन के बड़े संत है। किसके बारे में कौन से शब्द का प्रयोग करना चाहिए, यह सभी को सोचना चाहिए। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर भी अपनी बात रखी।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता