ब्रेकिंग
सीवान SP पूरन कुमार झा की बहन सपना झा बनीं SDO, BPSC में 201वीं रैंक हासिल कर तीसरे प्रयास में पाई सफलताभरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, निष्पक्ष जांच की उठी मांगNEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले बिहार में EOU अलर्ट, 135 संदिग्धों पर कड़ी नजर; सोशल मीडिया की निगरानी तेज‘भरत तिवारी के परिजनों से जाकर माफी मांगें मुख्यमंत्री’, सीएम सम्राट चौधरी को तेजस्वी यादव की नसीहतBPSC 70वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सलेक्ट; श्रद्धा पांडेय बनीं टॉपरसीवान SP पूरन कुमार झा की बहन सपना झा बनीं SDO, BPSC में 201वीं रैंक हासिल कर तीसरे प्रयास में पाई सफलताभरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, निष्पक्ष जांच की उठी मांगNEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले बिहार में EOU अलर्ट, 135 संदिग्धों पर कड़ी नजर; सोशल मीडिया की निगरानी तेज‘भरत तिवारी के परिजनों से जाकर माफी मांगें मुख्यमंत्री’, सीएम सम्राट चौधरी को तेजस्वी यादव की नसीहतBPSC 70वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सलेक्ट; श्रद्धा पांडेय बनीं टॉपर

न्याय के साथ विकास का दावा झूठा, ओवैसी के MLA बोले- नीतीश-तेजस्वी ने सीमांचल के साथ जुल्म किया

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव बिहार के विकास का दावा करते नहीं थकते हैं हालांकि विपक्षी दल बीजेपी लगातार सरकार के इस दावे को खारिज करती रही है। अब

न्याय के साथ विकास का दावा झूठा, ओवैसी के MLA बोले- नीतीश-तेजस्वी ने सीमांचल के साथ जुल्म किया
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव बिहार के विकास का दावा करते नहीं थकते हैं हालांकि विपक्षी दल बीजेपी लगातार सरकार के इस दावे को खारिज करती रही है। अब बिहार में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के एक मात्र विधायक और प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल इमान से महागठबंधन की सरकार पर सीमांचल की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नालंदा में ग्लास ब्रिज का निर्माण करा रहे हैं लेकिन सीमांचल की जनता भूख से मर रही है और पलायन उनकी नियती बन गई है। सीमांचल की जनता जब अपने पर आ गई तो नीतीश-तेजस्वी की सरकार को उसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। अख्तरुल इमान ने कहा कि भले ही वे सदन में अकेले हों लेकिन बिहार की करोड़ों जनता उनके साथ है।


एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अखतरूल इमान ने कहा है कि नीतीश कुमार न्याय के साथ विकास का अपना दावा साबित करें और तेजस्वी यादव सीमांचल विकास आयोग के गठन का अपना वादा पूरा करें। उन्होंने कहा कि बिहार अगर पिछड़ा है तो उसे विशेष राज्य का दर्जा जरूर मिलना चाहिए, मुख्यमंत्री इसके लिए लगातार आवाज भी उठाते रहे हैं लेकिन जब सीमांचल का इलाका पिछड़ा हुआ है तो उसके विकास की जिम्मेवारी बिहार सरकार की है। नीतीश कुमार ने इंसाफ के साथ तरक्की का वादा किया था। नालंदा में तो सरकार ग्लास ब्रिज बना रही है लेकिन क्या कारण है कि सीमांचल में नदी पार करने के लिए पुल नहीं बनाया जा रहा है। सड़क और पुल नहीं होने से वहां के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है लेकिन सरकार का इसपर कोई ध्यान नहीं जा रहा है।


अखतरूल इमान ने कहा कि सीमांचल के लोगों के साथ जितनी नाइंसाफी की गई है वह कहीं नहीं हुई है। सिर्फ विकास का दावा करने से विकास नहीं हो जाता है। आजादी के बाद सीमांचल का इलाका काफी खुशधहाल था और वहां के लोग कभी दूसरे राज्यों में पलायन नहीं करते थे लेकन आज सीमांचल का बच्चा बच्चा मजदूरी करने के लिए बाहर जाता है। इंसाफ की बात कहने वाली नीतीश सरकार ने सीमांचल के साथ जुल्म किया है। हमारे वोट से नीतीश-तेजस्वी ने सरकार बनाई है और टैक्स के पैसों से ऐश कर रहे हैं। गंगा पर कई पुल बन रहे हैं लेकिन सीमांचल के पैसों को लूटकर शहरों को सजाने का काम सरकार रही है और सीमांचल के लोग भूख से मर रहे हैं। आने वाले समय में सीमांचल के लोग नीतीश-तेजस्वी को अच्छी तरह से जवाब देंगे।

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता